एक्सप्लोरर

'मियां मुसलमानों को असम पर नहीं करने देंगे कब्जा', नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद बोले CM हिमंत सरमा

Assam CM On Gangrape case: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "लोअर असम के लोग अपर असम क्यों जाएंगे? ताकि मियां मुस्लिम असम पर कब्जा कर लें? हम ऐसा नहीं होने देंगे.''

Assam CM On Gangrape case: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार (27 अगस्त) को मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधा. सीएम सरमा ने कहा कि मैं पक्ष लूंगा और 'मियां' मुसलमानों को राज्य पर कब्जा नहीं करने दूंगा. दरअसल, सीएम सरमा नागांव में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना को लेकर सूबे में कानून व्यवस्था के हालात पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा में बोल रहे थे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा में प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती. ऐसे में जब विपक्ष के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री पर पक्षपात का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा, ‘मैं पक्षपात करुंगा. आप क्या कर सकते हैं? सीएम सरमा ने कहा, ‘लोअर असम के लोग अपर असम क्यों जाएंगे? ताकि मियां मुस्लिम असम पर कब्जा कर लें? हम ऐसा नहीं होने देंगे.

तीखी नोकझोंक के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष सदन में आए एक दूसरे के सामने

इस दौरान तीखी नोकझोंक के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक आसन के समीप आ गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी को सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस, एआईयूडीएफ और माकपा के विधायकों समेत एकमात्र निर्दलीय सदस्य अखिल गोगोई ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत बढ़ती जुर्म की घटनाओं से पैदा हुए हालात पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था.

 

विपक्षी दलों ने गुवाहाटी में किया विरोध-प्रदर्शन  

असम में विपक्षी दलों ने विधानसभा परिसर सहित राजधानी गुवाहाटी के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने असम में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा करने और उनके खिलाफ अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया. इसके अलावा विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के अंदर से परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च किया. जहां उन्होंने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं और महिलाओं की सुरक्षा की मांग करते हुए नारे लगाए .

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, BRS नेता के कविता को दी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget