एक्सप्लोरर

राम मंद‍िर प्राण प्रतिष्ठा: न्‍योता ठुकराने पर कांग्रेस पर भड़के ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा, 'बुलाना ही नहीं चाहिए था'

Ram Mandir: असम सीएम हिमंत ब‍िस्‍व सरमा ने कांग्रेस पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह का न‍िमंत्रण ठुकरा कर पूर्व पीएम पंडित नेहरू के सोमनाथ मंदिर वाक्‍या को ताजा कर द‍िया है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्‍या नगरी में 22 जनवरी को हो रहे राम मंद‍िर के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह के न‍िमंत्रण को अस्‍वीकार करने के बाद कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी के न‍िशाने पर आ गई है. इस कड़ी में गुरुवार (11 जनवरी) को असम के मुख्यमंत्री हिमंत ब‍िस्‍व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि उन्हें बुलाना भी नहीं चाहिए था. 

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, सरमा ने कहा, ''मेरे विचार से तो कांग्रेस को कार्यक्रम के ल‍िए कतई आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था. बावजूद इसके उनको पापों को सुधारने के ल‍िए व‍िश्‍व ह‍िंदू पर‍िषद की ओर से सुनहरा अवसर द‍िया गया, लेक‍िन उन्‍होंने इसको गंवा द‍िया और अपने पापों को कम करने से चूक गए. उन पर मुझको दया आती है, साथ ही दु:ख भी होता है.'' 

'मांग सकती थी माफी'  

हिमंत ब‍िस्‍व सरमा ने 'एक्स' पर लिखा,''विश्‍व हिंदू परिषद ने अपने नेतृत्व में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देकर कांग्रेस पार्टी को अपने पाप कम करने का सुनहरा अवसर दिया था.'' उन्‍होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस निमंत्रण को स्वीकार कर 'हिंदू समाज' से माफी मांग सकती थी. 

'सोमनाथ मंद‍िर का वाक्‍या कांग्रेस ने दोहराया' 

उन्होंने कहा, ''पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के साथ जैसा किया था, वर्तमान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी राम मंदिर के साथ भी वैसा ही किया. देश की जनता और इतिहास उनको हिंदू विरोधी पार्टी के रूप में आंकता रहेगा.''

कांग्रेस ने जारी क‍िया था बयान 

सरमा ने पोस्ट के साथ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से जारी बयान को भी साझा किया है. इसमें पार्टी के नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को मिले निमंत्रण को अस्वीकार करने की बात कही गयी थी. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गोल्ड कोटेड नगाड़ा पहुंचा अयोध्या, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget