एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: राहुल बोले- ‘मोदी जी ने पर्यटन और फल उत्पादकों का किया नुकसान’

राहुल ने कहा, "हम कठिन मेहनत करते हैं. हम रात-दिन काम करते हैं. मोदी सरकार के जैसे नहीं, जो केवल वादे करती है." रैली को संबोधित करने से पहले राहुल सिख धर्मस्थल पोंटा साहिब भी गए.

शिमला: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के 'पर्यटन और फल उद्योग को नुकसान पहुंचा रहे हैं.' राहुल ने राज्य में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सिरमौर जिले के पोंटा साहिब में रैली के दौरान कहा, "मोदीजी ने सेब उत्पादकों, किसानों और जो भी पर्यटन उद्योग में हैं, उनका नुकसान किया है."

सियासत के दो दिग्गजों का दिलचस्प अंदाज, क्या आपको पता है मोदी-राहुल का पसंदीदा खेल

उन्होंने कहा, "कांग्रेस छोटे उद्योगों का समर्थन करती है. हमलोग वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरोध में नहीं हैं. हमने केवल यह कहा था कि सरकार को इसे लागू करने से पहले इसका विस्तृत अध्ययन करना चाहिए." राहुल ने कहा, "लेकिन सरकार ने हमारी नहीं सुनी. अब इस निर्णय से सभी जूझ रहे हैं. जब हम 2019 में सत्ता में आएंगे, हमलोग जीएसटी को लोगों के लिए आसान बनाएंगे."

हिमाचल में अपनी पहली चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि मोदी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतना चाहते थे और यही वजह थी जिसके लिए उन्होंने लोगों की परेशानियों की परवाह किए बगैर 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की. प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार अभी भी बड़ा मुद्दा बना हुआ है लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है.

क्या गुजरात के ये तीन लड़के कांग्रेस के हाथ से छिटक रहे हैं?

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "2014 में लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी रैलियों में मोदी ने प्रत्येक साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. लेकिन, हम क्या देख रहे हैं कि वह केवल बड़े उद्योगों के लिए काम कर रहे हैं. चीन दो दिनों में 1 लाख नौकरियां पैदा करता है लेकिन भारत एकदिन में केवल 450 नौकरी पैदा करता है. मुझे इस तरह के तथ्यों से शर्म आती है."

गुजरात के बारे में उन्होंने कहा, "गुजरात में व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी की वजह से दिक्कतों के लिए मोदी को दोषी ठहरा रहे हैं." राहुल ने कहा, "मोदी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें तृणमूल नेता मुकुल राय, पूर्व कांग्रेस नेता नारायण राणे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस येदयुरप्पा को पार्टी में शामिल करने में कोई समस्या क्यों नहीं है? मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, लगभग 50 लोग मारे गए. क्या मोदी ने इसपर कुछ बोला? क्या मोदी ने जय अमित शाह पर एक भी शब्द बोला? आप कहते हैं कि आप (मोदी) चौकीदार हैं, लेकिन आप 'भागीदार' हैं." नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश का मॉडल 'गुजरात मॉडल' से बहुत आगे है."

राहुल ने कहा, "हम कठिन मेहनत करते हैं. हम रात-दिन काम करते हैं. मोदी सरकार के जैसे नहीं, जो केवल वादे करती है." रैली को संबोधित करने से पहले राहुल सिख धर्मस्थल पोंटा साहिब भी गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget