एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Flood: 'पीएम केयर फंड से हो पीड़ितों की मदद', बाढ़ की तबाही झेल रहे हिमाचल के लिए खरगे की केंद्र से अपील

PM Cares: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी हिमाचल प्रदेश की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खु से बात हुई है और विधायकों को पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं.

Mallikarjun Kharge: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (10 जुलाई, 2023) को केंद्र सरकार से मदद का आग्रह किया है.  उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर्स फंड से एक अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाने की मांग की है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ट्वीट
उन्होंने आज सुबह ट्वीट करके हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से मदद का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विधायकों को अपने क्षेत्र के प्रभावित लोगों से मदद करने का निर्देश दिया गया है.

पीएम केयर्स फंड से मदद का किया आग्रह
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर भारत के राज्यों में बेतहाशा बारिश के कारण कई लोगों की मृत्यु दुखद व पीड़ादायक है. उन्होंने आगे कहा, "केंद्र सरकार से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर्स फंड से एक अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाए." खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वह प्रभावित लोगों के साथ हैं.

कांग्रेस विधायकों को दिया पीड़ितों की मदद करने का निर्देश 
खरगे ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से भी बात की है. उन्होंने आगे बताय कि राज्य में राहत कार्यों में तेजीं आई है और मूसलाधार बारिश ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुंचाने के लिए खराब मौसम के बावजूद हर संभव प्रयास जारी है और एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम काम कर रहीं हैं. उन्होंने बताया, "पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और जान-माल का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव मदद मिलेगी. सभी कांग्रेस विधायकों को हमने निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद करें. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो सहायता में अपना योगदान दें."

हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट जारी
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल में कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें कई घर, दुकानें तबाह हो गई हैं. सबसे ज्यादा मनाली, कुल्लु, किन्नौर और चंबा जैसे जिले प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की आशंका जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

PM Modi France Visit: भारतीय नौसेना को मिल सकते हैं 26 राफेल-M फाइटर जेट, पीएम मोदी के फ्रांस दौरे में लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget