एक्सप्लोरर

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी पर्यवेक्षक दिल्ली लौटे

हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे लेकिन सुजानपुर सीट से उनके चुनाव हारने के बाद नेतृत्व का मुद्दा सामने आया.

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस शुक्रवार को भी जारी रहा और बीजेपी का दो सदस्यीय केंद्रीय पर्यवेक्षक दल राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद और नव निर्वाचित विधायकों के साथ औपचारिक बैठक किए बिना दिल्ली लौट गया. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर और हिमाचल प्रदेश बीजेपी मामलों के प्रभारी मंगल पांडे पीटरहॉफ में प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिले. पार्टी सूत्रों ने कहा है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक पार्टी आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगी और नये मुख्यमंत्री को लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी. गुजरात में सीएम के नाम पर मुहर, रूपाणी के हाथ एक बार फिर कमान अपने दौरे में पर्यवेक्षक मीडिया कर्मियों से नहीं मिले और अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई संकेत दिए बिना निकल गए. पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा के सांसद शांता कुमार, मंडी के सांसद राम स्वरूप, शिमला के सांसद वरिंदर कश्यप और शिमला के चार बार के विधायक सुरेश भारद्वाज पर्यवेक्षकों से मिले और अपने विचार रखे. पार्टी नेताओं ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं और पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर विचार करने के बाद नेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे लेकिन सुजानपुर सीट से उनके चुनाव हारने के बाद नेतृत्व का मुद्दा सामने आया. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, हारे हुए उम्मीदवार या सांसद को सीएम बनाए जाने की उम्मीद बेहद कम है. अगर ऐसा हुआ तो धूमल का पत्ता साफ हो जाएगा, जिसके बाद जयराम के नाम पर मुहर लग सकती है. बता दें कि -मंडी की सेराज से जयराम ठाकुर पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं. जयराम बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल सुजानपुर सीट से चुनाव हारे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget