एक्सप्लोरर

Bible Controversy: हिजाब के बाद अब कर्नाटक में सामने आया बाइबिल विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Karnataka: हिजाब विवाद के बाद अब कर्नाटक में बाइबिल विवाद सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक प्राइवेट स्कूल ने पैरेंट्स को फरमान दिया है कि वह अपने बच्चों को बाइबिल के साथ जरूर भेजें.

New Controversy in Karnataka: हिजाब विवाद की वजह से लंबे समय तक चर्चाओं में रहा कर्नाटक एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार फिर विवाद स्कूल से ही शुरू हुआ है और इसे लेकर गहमागहमी बढ़ गई है. दरअसल, यह नया विवाद बाइबिल विवाद है. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक प्राइवेट स्कूल ने पैरेंट्स को फरमान दिया है कि वह अपने बच्चों को बाइबिल ले जाने के लिए मना नहीं करेंगे. बच्चों को हर हाल बाइबिल लानी होगी और पढ़ना होगा. आरोप है कि स्कूल ने इसे हर बच्चे के लिए अनिवार्य कर दिया है. वहीं मामले का पता चलते ही हिंदू संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं. उनका कहना है कि यह कर्नाटक शिक्षा अधिनियम का उल्लंघन है.

क्या है पूरा विवाद    

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैंगलुरु में क्लेरेंस हाई स्कूल नाम से एक प्राइवेट स्कूल है. इस स्कूल के एडमिशन फॉर्म पर 11वें पॉइंट में लिखा है कि 'पैरेंट्स इसकी पुष्टि करते हैं कि उनका बच्चा अपने आध्यात्मिक कल्याण के लिए मॉर्निंग असेंबली, स्क्रिप्चर क्लास सहित अन्य क्लासेज में भाग लेगा. बच्चा स्कूल में पवित्र धर्मग्रंथ बाइबिल की शिक्षा पर कोई आपत्ति नहीं करेगा.'  इस मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. उनका कहना है कि स्कूल का इस तरह दूसरे धर्म के बच्चों को जबरन बाइबिल पढ़ाना गलत है.

राज्य सरकार कर रही स्कूलों में भगवत गीता पढ़ाने पर काम

वहीं आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने पिछले दिनों राज्य के स्कूलों में भगवत गीता पढ़ाने की प्लानिंग का ऐलान किया था. सीएम बोम्मई का कहना था कि, भगवद गीता को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्णय पर चर्चा की जा रही है. इसके बाद इसे शामिल किया जाएगा. अब बाइबिल विवाद के बीच कई संगठन ये सवाल खड़े कर रहे हैं कि जब स्कूल में सबको गीता पढ़ा सकते हैं तो बाइबिल क्यों नहीं.

ये भी पढ़ें

Yogi Government 2.0: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूरा हुआ 1 महीना, जानिये 30 दिन के 30 बड़े फैसले

Hanuman Chalisa Row: सलाखों के पीछे कैसा है नवनीत राणा का बर्ताव, क्यों रखा गया है अलग बैरेक में, जेल सुप्रीटेंडेंट ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका- ईरान की जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, गुवाहाटी में युवा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह करेंगे शिरकत
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, गुवाहाटी में युवा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह करेंगे शिरकत
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget