एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर: एक्शन में प्रधानमंत्री कार्यालय, प्रदूषण से निपटने के लिए 300 टीमें बनीं

दिल्ली और आसपास के शहरों में रविवार को वायु प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने के बाद केन्द्र सरकार को इस मामले में उच्च स्तर पर दखल देना पड़ा है.

नई दिल्ली: देश में प्रदूषण पर बने इमरजेंसी हालात पर प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई. प्रदूषण की वजह से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों सहित पूरे उत्तर भारत में बने खतरनाक हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है. इस बैठक में केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकारियों ने हिस्सा लिया पंजाब-हरियाणा अन्य राज्यों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए.

केंद्र सरकार की तरफ से केबिनेट सेक्रेटेरिएट पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं. राज्यों से रोजमर्रा की रिपोर्ट ली ज रही है. राज्यों के सचिवों से हालात पर नजर रखने और सभी जिलों की 24 घंटे निगरानी करने के लिए कहा गया है सरकार ने के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 300 से ज्यादा टीमें प्रदूषण के स्तर को घटाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं प्रदूषण खत्म करने के लिए या कम करने के लिए जो भी जरूरी उपाय किए गए हैं.

प्रदूषण नियंत्रण के लिए जो भी जरूरी साजो सामान राज्यों को दिया जाना है वह दे दिया गया है. खासतौर पर उन इंडस्ट्रियल कलस्टर में और अधिक ट्रैफिक वाले कॉरिडोर पर जो कि दिल्ली और एनसीआर में आते हैं वहां विशेष नज़र रखी जा रही है. केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं प्रदूषण फैलाने वाली यूनिट, कचरा जलाने वाली साइट्स और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी यानि निर्माण के कार्यों को रोक दिया गया है और इन पर पैनी नजर रखी जा रही है.

प्रदूषण पर यूपी के मंत्री ने कहा- 'भगवान इंद्र के लिए 'यज्ञ' करवाए सरकार, वह सब ठीक कर देंगे'

बता दें कि दिल्ली और आसपास के शहरों में रविवार को वायु प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने के बाद केन्द्र सरकार को इस मामले में उच्च स्तर पर दखल देना पड़ा है. दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में हवा की गुणवत्ता ‘अति गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई.

नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 1045 हो चुका है. PM 2.5 का लेवल 830 है जो कि सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है. वहीं PM 10 का 1149 जैसे खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में EPCA निर्देश के बावजूद निर्माण करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है. एसडीएम ने दो बिल्डरों पर जुर्माना लगाया है वहीं तैंतीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मैप के जरिए समझिए देश के किन इलाकों पर है प्रदूषण की सबसे ज्यादा मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget