एक्सप्लोरर

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह, नीतीश कुमार ने सेना, वायुसेना की मदद मांगी

बिहार की राजधानी पटना से 275 किलोमीटर दूर किशनगंज में महानंदा नदी उफान पर है. बाढ़ से दस लाख लोग प्रभावित हैं. यहां बाढ़ से लोगों के घरों में पानी घुस गया है और नदी पुल के ऊपर से बह रही है. लोगों का घर-बार, खेत-खलिहान, रास्ते पर खड़ी कार सबकुछ पानी में डूब नजर आ रहा है.

नई दिल्लीः बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह बनी हुई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित हजारों लोगों के राहत और बचाव के लिए सेना और भारतीय वायुसेना की मदद मांगी है. आज बिहार सीएम नीतीश कुमार ने एक सरकारी कार्यक्रम में कहा, "बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह है. राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और हमने प्रभावित लोगों को बचाने और लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने के लिए सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद मांगी है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया है कि प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए केंद्र से हर संभव मदद मुहैया कराएं. उन्होंने कहा, "दोनों ने मदद का आश्वासन दिया है." राज्य में सीमांचल और कोशी इलाके के लगभग आधा दर्जन जिले पिछले तीन दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं. बिहार में सभी प्रमुख नदियां नेपाल और बिहार में अपने जलागम क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद से उफान पर हैं.

किशनगंज में बाढ़ से हालात खस्ता बिहार की राजधानी पटना से 275 किलोमीटर दूर किशनगंज में महानंदा नदी उफान पर है. बाढ़ से दस लाख लोग प्रभावित हैं. यहां बाढ़ से लोगों के घरों में पानी घुस गया है और नदी पुल के ऊपर से बह रही है. लोगों का घर-बार, खेत-खलिहान, रास्ते पर खड़ी कार सबकुछ पानी में डूब नजर आ रहा है. कमर भर पानी में डूबे हुए लोग जिंदगी बचाने की जुगाड़ में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि अब तक बाढ़ के पानी में डूबने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह, नीतीश कुमार ने सेना, वायुसेना की मदद मांगी

जिले में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. महानंदा नदी में आई दरार से बाढ़ के पानी में सैकड़ों गांव डूब गए हैं. शहर में नदी बह रही है. हाइवे भी नदी के पानी में डूब गया है. हजारों लोग गांव से पलायन कर गए हैं. लोग जान हथेली में लेकर बाढ़ के पानी में डूबे घरों के सामान बचाने में जुटे हैं. खेत-खलिहान सब कुछ बर्बाद हो गया है. बाढ़ के पानी में भगवान का मंदिर भी डूब गया है. बिहार के किशनगंज, पूर्णियां, अररिया, कटिहार और सुपौल में बाढ़ के कहर को देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है. पीएम मोदी ने एनडीआरएफ की टीम और सेना के साथ हेलिकॉप्टर भेजने का भरोसा दिया है

अधिकारियों ने कहा कि सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है, और बाढ़ प्रभावित किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, सहरसा, और सुपौल जिलों में निवासियों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय में जानकार सूत्रों ने कहा कि पटना के दानापुर छावनी से बिहार रेजीमेंट के 80 सैन्यकर्मी लोगों को बचाने के लिए रविवार शाम किशनगंज और अररिया पहुंच गए. सूत्रों ने कहा, "नीतीश कुमार ने केंद्र से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की 10 अतिरिक्त टीमें भी प्रभावित जिलों के लिए मांगी है."

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह, नीतीश कुमार ने सेना, वायुसेना की मदद मांगी

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें इन जिलों में पहले से तैनात कर रखी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाने को कहा है. राजधानी पहुंच रहीं खबरों में कहा गया है कि सुपौल, सहरसा, बाघा, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया, दरभंगा और मधेपुरा जिलों में गांवों में पानी घुसने के बाद सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं.

जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "राज्य में और नेपाल के जलागम क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सभी नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण इन गांवों में पानी घुस गया है." अररिया और किशनगंज में कई रेलवे स्टेशन बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण कई सारे यात्री फंस गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, करोड़ों रुपयों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और कई स्थानों के लिए जाने वाले मार्ग कट गए हैं.

पिछले 24 घंटों में भारी बारिश रिकॉर्ड वहीं पिछले 24 घंटों का हाल देखें तो बिहार में मानसून के जोरदार रहने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के साथ उत्तर बिहार और दक्षिण—पूर्वी इलाके में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा और दक्षिण—पश्चिम और दक्षिण मध्य में हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई है.

पटना स्थित मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में मानसून के जोरदार रहने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के साथ उत्तर बिहार और दक्षिण—पूर्वी इलाके में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा और दक्षिण—पश्चिम और दक्षिण मध्य में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

पिछले 24 घंटे के दौरान सुपौल जिले के बीरपुर, में 45 सेंटीमीटर, पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा और बगहा में 37—37 सेमी, किशनगंज जिला के बहादुरगंज में 36 सेमी, पश्चिम चंपारण जिला के रामनगर में 35 सेमी, किशनगंज शहर में 29 सेमी, किशनगंज के तैयबपुर में 26 सेमी, दरभंगा शहर में 25 सेमी, पूर्णिया जिला के ढेंघराघाट में 24 सेमी, किशनगंज जिला के ठाकुरगंज में 23 सेमी, अररिया जिला के फारबिसगंज में 22 सेमी, किशनगंज जिले के गलगलिया में 21 सेमी और मधुबनी जिला सौलीघाट में 18 सेमी बारिश रिकार्ड की गयी .

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह, नीतीश कुमार ने सेना, वायुसेना की मदद मांगी

पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में बाढ़ का हाल पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में कल सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे तक क्रमश: 8.2 मिलीमीटर, नाममात्र, 9.5 मिलीमीटर और 150.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में आज सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 0.9 मिलीमीटर और 19.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 29.5, 31.7, 30.5 और 29.5 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2, 26.3, 24.3 और 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में पटना और गया आमतौर तौर पर बादल छाए रहने के साथ थोड़ी वर्षा अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने, भागलपुर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश और पूर्णिया में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ लगातार बारिश की संभावना जतायी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget