एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई जगहों पर उखड़े पेड़ और बत्ती गुल

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार शाम को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम को मौसम का मिजाज बदलने के बाद आंधी के साथ जोरदार बरिश हुई. बारिश और जोरदार हवा के चलते राजधानी के कई इलाकों में करीब घंटे भर तक बत्ती गुल रही.   

बारिश के बीच हवा इतनी तेज चल रही थी कि इसकी वजह से राजधानी के विंडसर प्लेस समेत कई जगहों की सड़कों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए. लोगों को इस दौरान कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा. इससे पहले, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार शाम को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

पिछले हफ्ते में दिल्ली और एनसीआर में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई थी. तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए थे. दिल्ली में अचनाक बारिश के बाद राजधानीवासियों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है.

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दो दिन की देरी के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने बृहस्पतिवार को केरल में दस्तक देकर देश में चार महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत कर दी है. तिरुवनंतपुरम में जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक लक्षद्वीप के अधिकांश इलाकों और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में शुरुआत कर दी है.” आईएमडी के मुताबिक केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत सामान्यत: एक जून को होती है लेकिन इस बार यह दो दिन की देरी से आया.

पिछले छह वर्षों में यह तीसरी बार है जब मॉनसून देर से आया है. 2016 और 2019 में, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल के ऊपर आठ जून को दस्तक दी थी. अच्छा मॉनसून भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है जो अब भी बहुत हद तक कृषि एवं संबंधित गतिविधियों पर आधारित है. मौसम विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के मौसम के दौरान सामान्य से लेकर सामान्य से ऊपर बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले दो दिनों में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ भागों, पुडुचेरी, तटीय एवं कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget