एक्सप्लोरर

मेइती नेता की गिरफ्तारी से मणिपुर में बिगड़े हालत, प्रदर्शनकारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से भिड़े

जिला प्रशासन ने इंफाल पश्चिम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 की उपधारा दो के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने और लाठी, पत्थर या धारदार हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Heavy Protests in Manipur: मणिपुर में मेइती संगठन के नेता अरम्बाई तेंगोल की गिरफ्तारी को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद रविवार (8 जून) को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और प्रशासन ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में एहतियातन निषेधाज्ञा लागू की गई है और इन घाटी क्षेत्रों में वीसैट और वीपीएन सुविधाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

प्रदर्शनकारियों ने मेइती नेता की रिहाई की मांग करते हुए जलाए टायर और फर्नीचर

प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकीथेल और उरीपोक में सड़क के बीचों-बीच टायर और पुराना फर्नीचर जलाया. मणिपुर की राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार (7 जून) की रात झड़प हुई. गुस्साई भीड़ ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लामलोंग में एक बस में आग लगा दी.

प्रदर्शनकारियों ने गोलियां भी चलाई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की

वहीं, क्वाकीथेल में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गोलियां किसने चलाईं. नेता की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने तुलिहाल में इंफाल हवाई अड्डे के मुख्य द्वार का भी घेराव किया. वे हवाई अड्डे के पास सड़कों पर उतर आए और गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाने के किसी भी संभावित प्रयास को रोकने के लिए उन्होंने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. इस बीच, अरम्बाई तेंगोल के सदस्यों ने गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाला.

मेइती नेता की गिरफ्तार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ काले कपड़ों में नजर आ रहे है, जो अपने ऊपर पेट्रोल डालते हुए और आत्मदाह करने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस वीडियो पर पुष्टि नहीं हो पाई है.

सुरक्षाबलों में प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

सुरक्षाबलों ने यहां राजभवन से लगभग 200 मीटर दूर कंगला गेट के सामने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले इस्तेमाल किए. राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और केंद्रीय बलों के कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है.

विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इंफाल पश्चिम की जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

अशांत पूर्वोत्तर राज्य में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारी की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के गंभीर उल्लंघन, सार्वजनिक शांति बिगड़ने, दंगे या झगड़े होने और असामाजिक तत्वों की गैरकानूनी गतिविधियों के कारण मानव जीवन और संपत्तियों को गंभीर खतरा होने की सूचना दी है.’’

जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 की उपधारा दो के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने और लाठी, पत्थर, आग्नेयास्त्र या धारदार हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

पुलिस ने लोगों के घर से निकलने पर लगाई रोक

पुलिस ने कहा कि थौबल और काकचिंग जिलों में भी इसी तरह के एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इंफाल पूर्वी और बिष्णुपुर जिलों में BNSS की धारा 163 की उपधारा एक के तहत लोगों के शनिवार (7 जून) की रात 10 बजे से अगला आदेश दिए जाने तक अपने घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अरम्बाई तेंगोल के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए. प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए. सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.’’ वहीं, शनिवार (7 जून) की रात पौने 12 बजे से पांच दिन के लिए घाटी के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं.

लोगों को भड़काने के लिए असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का कर सकते हैं इस्तेमाल- अशोक कुमार

आयुक्त-सह-सचिव (गृह) एन अशोक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘विशेष रूप से इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली छवियों, अभद्र भाषा और घृणास्पद वीडियो संदेशों के प्रसारण के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग कर सकते हैं. इसका राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है.’’

आदेश में कहा गया कि इस आदेश को आकस्मिक स्थिति के मद्देनजर एकतरफा पारित किया गया और उपर्युक्त आदेश के उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की  जाएगी.

(रिपोर्ट पीटीआई के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget