एक्सप्लोरर

Heart Attack: कोरोना संक्रमण के दौरान हार्ट की समस्या से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए? जानिए डॉक्टर नरेश त्रेहान से

Heart Attack after Coronavirus: इन दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों के हार्ट प्रॉब्लम के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना के बाद हार्टअटैक क्यों हो रहा है ? इससे कैसे बचें, जानिए डॉक्टर नरेश त्रेहान से

इन दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों के हार्टअटैक आने के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में वेदांता हॉस्पिटल के चेयमैन डॉ नरेश त्रेहन ने एबीपी न्यूज से बातचीत मे बताया कि कैसे दिल का ख्याल रखें. डॉ त्रेहन ने कहा कि संक्रमण के तीन फेज हैं. पहले 5 से 7 दिन वायरस बॉडी में मल्टीप्लाई होता है. उसके बाद शरीर वायरस के अटैक को रिस्पॉन्ड करती है. इस वजह से बॉडी में इंफ्लेमेशन पैदा होता है. ऐसे में देखा गया है कि बॉडी का हर आर्गेन इफेक्टिड हो सकता है. पहले ऐसा लगता था कि ये वायरस फेफड़ों पर ही अटैक करता है. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकी जो स्टडी इटली में की गई है. उसमें ऑटोप्सी से पता चला है कि ये वायरस किडनी पर भी मिला है और लीवर पर भी मिला है और ये हार्ट व ब्रेन पर भी इफेक्ट डालता है.

हार्ट पर मिले वायरस को भी तीन तरीकों में बांट सकते हैं

1-जिसको कोई हृदय रोगनहीं है- ऐसे लोगों को  संक्रमण की चपेट में आने के बाद ये ध्यान रखना है कि उनके हार्ट रेट और ब्लडप्रेशर पर क्या असर पड़ा है. क्योंकि देखा गया है कि कई मामलों में हार्ट रेट बढ़ जाता है तो कई में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. उन्हें हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाई लेनी चाहिए खुद से कोई दवा न लें.

2- जिन्हें हृदय रोग है लेकिन उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ या कोई सर्जरी या फिर ऑपरेशन नहीं हुआ- ऐसे लोगों को रेग्यूलर दवाईयों के साथ-साथ ब्लड थिनर्स भी दिया जाता हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है कि अगर उनमें इंफ्लेमेशन होता है तो उनमें ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ेगा. ऐसे में उन्हें उस पीरियड के अंदर ब्लड थिनर्स दिया जाता है. ज्यादा इंफ्लेमेशन वाले केस में ब्लड थिनर्स दिया जाता है. माइल्ड व मॉडरेट केसेस में ये नहीं दिया जाता है.

3-जिनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है उनके लिए केयरफुल रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है. उनकी रेग्यूलर दवाईयो को रिव्यू किया जाता है और उनको एंटी प्लेटलेट्स ड्रग दी जाती है. साथ ही उनको ओरल दवाईयां भी दी जाती है ताकि उनकी बॉडी में क्लॉटिंग न हो.

पल्स रेट 70-80 के बीच होनी चाहिए

डॉ त्रेहन ने कहा कि अगर कुछ मरीजों को लगे की उनकी सांस फूल रही है या ऐसा लगे कि उनकी दिल की धड़कने काफी तेज हो गई हैं तो ऐसे में ऑक्सीमीटर से फौरन चेक करें  अगर पल्स रेट ज्यादा आती है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. क्योंकि इसके लिए दवाईयां हैं जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है. उन्होंने ये भी बताया कि नॉर्मली पल्स रेट 70 से 80 के बीच में होता है. अगर ये पल्स रेट 90 या 100 के पार चली जाती है तो चिंता की बात है. उस स्थिति में अपने डॉक्टर से फौरन संपर्क करें.

संक्रमित यंग लोगों को हार्ट अटैक का खतरा

डॉक्टर त्रेहन ने ये भी कहा कि जो लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं या तो उनको हार्ट में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी या माइल्ड होगी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देखा जा रहा है कि कोरोना संक्रमित हुए यंग एज के लोगों जिनमें 23 से 30 साल के युवा शामिल हैं उनके हार्ट पर इस वायरस का काफी प्रभाव पड़ा है. वायरस की वजह से संक्रमित युवा लोगों की हार्ट की पम्पिंग काफी नीचे देखी जा रही है.कई युवाओं की इस कारण मृत्यु भी हुई है.  इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इस वायरस से हार्ट पर भी इफेक्ट पड़ सकता है. ऐसे में हर वक्त चौकन्ना रहें. अगर किसी को लक्षण नजर आ रहे हैं जैसे चेस्ट पेन हो रहा है, सांस फूल रही है, धड़कन बढ़ रही है तो अपने डॉक्टर से फौरन संपर्क करें

डॉक्टर त्रेहन के मुताबिक कोविड-19 वायरस फेफड़ों ही नहीं हर आर्गेन को इफेक्ट कर रहा है. इसकी वजह से ब्रेन और लीवर व हार्ट पर काफी प्रभाव पड़ता है. वायरस के कारण कई लोगों की किड़नी फेल हुई है. इस पर बहुत ध्यान दिए जाने की जरूरत है. और लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

Black Fungus Infection: कोरोना मरीजों में घातक ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले दिखे, जानिए क्या हैं लक्षण और इलाज

ऑक्सीजन सप्लाई पर SC ने केंद्र को फटकारा, कहा- दिल्ली को रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दें, हमें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर न करें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget