एक्सप्लोरर

आधार योजना की वैधता पर संविधान पीठ में सुनवाई शुरू, कोर्ट ने उठाए अहम सवाल

चीफ जस्टिस ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर याचिकाकर्ता ये साबित कर सके कि आधार योजना मौलिक अधिकारों का हनन करती है, तो अदालत ज़रूर दखल देगी.

नई दिल्ली: ''अगर सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए बायोमैट्रिक का इस्तेमाल करती है तो इसमें क्या गलत है?" "क्या याचिकाकर्ता ये कहना चाहता है कि अब तक आधार के लिए जुटाए गए आंकड़े नष्ट कर दिए जाएं?"

ये कुछ अहम सवाल थे जो आधार योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछे. इस मसले पर पांच जजों की संविधान पीठ में सुनवाई का आज पहला दिन था. पूरा दिन याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने जिरह की.

सुबह साढ़े 11 बजे बहस की शुरुआत करते हुए दीवान ने कहा, "आधार को लेकर अलग अलग विभागों के बहुत से सर्क्युलर और नोटिफिकेशन हैं. हम सब पर बात करेंगे. लेकिन सबसे पहले आधार योजना की संवैधानिकता को चुनौती देना चाहते हैं." उन्होंने कहा, "आधार बनाने के लिए बायोमेट्रिक्स जुटाना सीधे सीधे निजता के अधिकार का हनन है. अगर कोई अपना फिंगर प्रिंट नहीं देना चाहता तो उसे आखिर कैसे बाध्य किया जा सकता है? वैसे तो आधार कार्ड बनवाने को ज़रूरी नहीं बताया जाता है. लेकिन तमाम सरकारी कामों के लिए इसे अनिवार्य बना दिया गया है."

श्याम दीवान ने इस योजना के चलते लोगों के जीवन मे सरकार की बढ़ती दखलंदाज़ी का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा, "संविधान ने सरकार और लोगों के बीच एक संतुलन बना कर रखा था. इस योजना के बाद सरकार सर्वशक्तिमान नज़र आती है. वो ये जान सकती है कि किसी ने अपने बैंक खाते में कितने पैसे डाले, कितने निकाले. कोई कहाँ गया, उसकी क्या गतिविधियां रहीं, सब सरकार जान सकती है."

दीवान ने आधार के लिए जुटाए गए बायोमेट्रिक आंकड़ों के लीक होने का सवाल उठाते हुए कहा, "पूरा UIDAI 115 लोग और 38 सपोर्टिंग स्टाफ चला रहे हैं. कई बार UIDAI से आंकड़े लीक होने की खबरें आई हैं."

वरिष्ठ वकील ने कहा अलग-अलग वजहों से कई लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं. देश मे 15 फीसदी आबादी ऐसे लोगों की है जो शारीरिक मेहनत वाला काम करते हैं. उनके फिंगर प्रिंट अक्सर स्पष्ट नहीं होते. 15 से कम और 60 से ज़्यादा उम्र के लोगों के फिंगर प्रिंट साफ नहीं होते. लगभग 6 करोड़ लोगों के आधार कार्ड अस्पष्ट फिंगर प्रिंट के चलते नहीं बन पाए."

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच कर रही है. बेंच ने पूछा कि बायोमेट्रिक जानकारी भारत में आधार के लिए देने और अमेरिका के वीज़ा के लिए इसे देने में क्या फर्क है. हालांकि, चीफ जस्टिस ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर याचिकाकर्ता ये साबित कर सके कि आधार योजना मौलिक अधिकारों का हनन करती है, तो अदालत ज़रूर दखल देगी. सुनवाई कल भी जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget