एक्सप्लोरर

जज लोया मामला: SIT जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

जज लोया की संदिग्ध मौत के मामले की जांच से जुड़ी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. याचिकाकर्ताओं ने मौत के हालात को संदिग्ध बताते हुए एसआईटी जांच की मांग की है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सीबीआई जज लोया की मौत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इससे पहले हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओं ने मौत के हालात को संदिग्ध बताते हुए एसआईटी जांच की मांग की है. जबकि महाराष्ट्र सरकार ने जांच की मांग को निराधार बताया है. महाराष्ट्र सरकार की दलील है कि लोया की मौत स्वभाविक थी. महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि 4 जजों ने मौत के वक्त उनके साथ होने का बयान दिया है. इन जजों की बात पर भरोसा न करने की कोई वजह नहीं है.

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा मामले की सुनवाई करेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि स्वतंत्र जांच की मांग कर रही याचिकाएं मीडिया रिपोर्ट्स से प्रेरित हैं. इन मीडिया रिपोर्ट्स में एक राजीनितिक दल के एक बड़े नेता का नाम शामिल है जिसकी वजह से ये याचिकाएं दायर की जा रही हैं.

क्या है पूरा मामला?

जज लोया की एक दिसंबर 2014 को नागपुर में दिल का दौरा पड़ने से उस समय मौत हो गई थी. उनकी मौत तब हुई थी जब वे अपनी साथ काम करने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. यह मामला तब सामने आया जब उनकी बहन ने भाई की मौत पर सवाल उठाए थे.

बहन के सवाल उठाने के बाद मीडिया की खबरों में जज लोया की मौत और सोहराबुद्दीन शेख केस से उनके जुड़े होने की परिस्थितियों पर संदेह जताया गया था. सोहराबुद्दीन केस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे. बाद में उन्हें सीबीआई ने क्लिनचिट दे दी थी.

क्या है सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामला

गुजरात में सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और उनके सहयोगी तुलसीदास प्रजापति के नवंबर 2005 में हुए कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में पुलिसकर्मियों समेत कुल 23 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं. बाद में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया और मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर किया गया. जज लोया इसी केस की सुनवाई कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget