एक्सप्लोरर

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री ने किया 500 करोड़ की लागत वाले हॉस्पिटल का शिलान्यास, फिर कह दी यह बड़ी बात

Shivraj Singh Chouhan: विकसित भारत के लिए स्वस्थ नागरिक जरूरी हैं. इसी सोच के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए जनभागीदारी की अपील की.

Public Wellness: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को (30 मार्च) ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में स्वास्थ्य की अहम भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि एक मजबूत और समृद्ध देश के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है. इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सतत प्रयासरत है. चौहान ने स्वस्थ भारत की दिशा में जनता की भागीदारी को भी जरूरी बताया.

शिवराज सिंह चौहान रविवार (30 मार्च) को ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक ट्रस्ट की ओर से निर्मित किए जा रहे 500 बिस्तरों वाले आरोग्य धाम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए. इस हॉस्पिटल को लगभग 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई ऊंचाई स्थापित करेगा और देशभर के मरीजों को हाई क्वालिटी वाली मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत जरूरी

चौहान ने इस अवसर पर कहा 'विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत की जरूरत है.' उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी वे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोग्य धाम अस्पताल अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित होकर जनसेवा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा.

स्वास्थ्य अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की ओर से किए जा रहे अलग-अलग स्वास्थ्य सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्हें सुलभ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और सरकार के स्वास्थ्य संबंधी अभियानों में सक्रिय भाग लें ताकि ‘स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ का लक्ष्य पूरा किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget