एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna Scandal: 'मेरे धैर्य की परीक्षा मत लो... जल्द भारत लौटो,' प्रज्वल रेवन्ना को पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा की चेतावनी

Prajwal Revanna Case: पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने चेतावनी पत्र लिखकर प्रज्वल को जल्द से जल्द लौटने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि प्रज्वल की विदेश यात्रा के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है.

HD Deve Gowda warn Prajwal Revanna: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना अभी तक फरार हैं. इसे लेकर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना के लिए चेतावनी जारी करते हुए जल्द से जल्द भारत लौटने के लिए कहा है. पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मैंने प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी जारी कर दी है कि वह जहां भी है वहां से तुरंत लौट जाए और यहां (भारत में) कानूनी प्रक्रिया में शामिल हो. उसे मेरे धैर्य की और परीक्षा नहीं लेनी चाहिए."

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने यह भी कहा कि अगर उन पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

'मुझे प्रज्वल की विदेश यात्रा के बारे में नहीं पता'

पूर्व पीएम ने प्रज्वल रेवन्ना को मेरी चेतावनी शीर्षक के साथ दो पन्नों का चेतावनी पत्र लिखा. उस पत्र में उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों में लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सबसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है. मैं लोगों को यह भी नहीं समझा सकता कि मैं प्रज्वल की गतिविधियों के बारे में कुछ नहीं जानता था. मैं उन्हें यह भी नहीं समझा सकता कि मैं उसे बचाने कि कोशिश नहीं कर रहा हूं. मुझे उसकी विदेश यात्रा के बारे में कुछ पता नहीं था. मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने में विश्वास करता हूं. मैं ईश्वर में विश्वास करता हूं और मैं जानता हूं कि भगवान सभी सच जानता है."

'दादा के प्रति सम्मान है तो लौटे प्रज्वल'

करीब एक महीने पहले देश छोड़कर भागे प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी देते हुए एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि अगर प्रज्वल को अपने दादा के प्रति जरा भी सम्मान है तो वह वापस आ जाए. उन्होंने आगे लिखा, "मैं सिर्फ एक काम कर सकता हूं. मैं प्रज्वल को सख्त चेतावनी दे सकता हूं. वह जहां भी है उसे वापस आकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कह सकता हूं. यह कोई अपील नहीं है जो मैं कर रहा हूं, यह एक चेतावनी है."

'परिवार से कर दिया जाएगा अलग'

देवेगौड़ा ने प्रज्वल से यह भी कहा कि परिवार के सदस्यों की बात नहीं मानने पर उसे परिवार से पूरी तरह से अलग कर दिया जाएगा. उन्होने लिखा, "अगर प्रज्वल ने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो उसे मेरे और अपने परिवार के सभी सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा."

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: 'संविधान नहीं देता धर्म के नाम पर आरक्षण, मुस्लिम रिजर्वेशन करेंगे खत्म', UP में बोले अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget