एक्सप्लोरर

नूंह दंगे के आरोपियों को पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है.

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह में सोमवार (31 जुलाई) को शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस ने इस मामले में 116 लोगों की गिरफ्तारी की है. इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई थी. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश करने के बाद सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में कर्फ्यू लागू है. नूंह में शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा मंगलवार को गुरुग्राम में भी फैल गई और वहां भीड़ ने एक मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की. हरियाणा सरकार के अनुसार, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

नूंह में दो मस्जिदों में लगी आग

वहीं, बुधवार रात करीब 11 बजे नूंह में एक मस्जिद को आग लगा दी गयी जबकि एक अन्य मस्जिद में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दोनों घटनाएं बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई और इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है. एक मस्जिद विजय चौक के पास और दूसरी एक पुलिस थाने के पास है. दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है.

पुलिस अधीक्षक (नूंह) वरुण सिंगला ने कहा, ‘‘एक मस्जिद में हल्की आगजनी की गई जबकि एक अन्य में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी मालूम हो रही है. पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है.’’

पुलिस ने बताया कि घटनाओं की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को दोनों मस्जिदों में भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं.

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके गए. पुलिस ने गुरुवार को नूंह में कर्फ्यू में ढील दे दी है. नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा, ‘‘लोग सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक सामान खरीद सकते हैं.’’

ये भी पढ़ें: Nuh Violence: नूह हिंसा के बाद गुरुग्राम में डर का माहौल! परिवार की सुरक्षा को लेकर लोगों ने शुरू किया पलायन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget