एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूह हिंसा के बाद गुरुग्राम में डर का माहौल! परिवार की सुरक्षा को लेकर लोगों ने शुरू किया पलायन

गुरुग्राम के सेक्टक 70A में रहने वाले नागरिकों ने कहा कि यहां पर उनको धमकी दी जा रही है, रात को इलाके में गश्त के लिए पुलिस आती है लेकिन दिन में यहां सब सूनसान पड़ा रहता है.

Nuh Violence Migration: नूह में सोमवार (31 जुलाई) को हुई हिंसा के बाद गुरुग्राम में डर का माहौल ऐसा है कि लोग यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हैं. ये लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर डर रहे हैं. इसलिए गुरुग्राम के सेक्टर 70A इलाके की झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर परिवार अपना घर छोड़कर जा चुके हैं.

पलायन करने वाले लोगों में हिंदू और मुसलमान दोनों ही शामिल हैं. इन लोगों का कहना है कि अब यहां पर डर लग रहा है. अब यहां रहने लायक हालात नहीं बचे हैं. इनका कहना है कि 2-3 दिन पहले 100-150 लोगों की भीड़ आई थी और इस भीड़ ने उनको यहां से जाने को बोला था. कल भी यहां पर 2-3 लोगों की पिटाई हुई थी. 

स्थानीय बोले- कल भी दो लोगों को पीटा गया
एबीपी न्यूज ने मुनवारा खातून से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं भी गांव जाने की ही सोच रही हूं. सब लोग यहां से चले गए हैं. जो 10 से 11 परिवार बचे हैं वो भी शाम तक चले जायेंगे. यहां रहने का डर है. गांव के लोग हल्ला मचा रहे हैं. कल भी यहां पर दो लोगों को बहुत पीटा गया था. उस वक्त पुलिस भी थी लेकिन कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि हम काम पर नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि वो लोग रास्ते में पकड़ लेते हैं.

राम बाबू पासवान नाम के एक स्थानीय निवासी ने कहा, यहां हजारों लोग रहते थे लेकिन सब चले गए. जो मारने आएंगे वो ये नहीं पूछेंगे की धर्म क्या है. जब सब चले जाएंगे तो हम भी चले जायेंगे. जब सब मुस्लिम चले जायेंगे तो हम 4 हिंदू परिवार भी नहीं रहेंगे.

रात में पुलिस ड्यूटी पर, दिन में कोई नहीं होता
दूसरी स्थानीय निवासी मोहसिना ने कहा कि हम यहां पर 100-150 परिवार थे. अब यहां पर 10-15 परिवार ही बचे हैं बस वह भी आज चले जाएंगे. पुलिस रात को ड्यूटी के लिए आती है लेकिन दिन में ड्यूटी के लिए कोई नहीं होता है.

मोहसिना ने बताया कि 3 दिन पहले 100 लोगों के करीब आए थे और धमकी दिए थे कि यहां से जाओ नहीं तो झुग्गी में आग लगा देंगे. शराब पी कर आते हैं, धमकी देते हैं कि यहां से चले जाओ. कल भी यहां पर पिटाई की थी. काम पर भी नहीं जा रहे कि अगर रास्ते में दिक्कत हो गई तो.

'सबको अपनी जान का डर'
एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि जब सब चले जा रहे हैं तो हम भी सोच रहे हैं कि अब यहां से चला जाए. उन्होंने कहा कि हमें डर है कि अगर मैं यहां से बाहर निकलूं तो कोई मार ना दे. 3-4 दिन से डर से काम पर भी नहीं जा पा रहे. पुलिस का आश्वासन है लेकिन अपनी जान का डर सबको है. विष्णु नाम के एक व्यक्ति ने कहा, दो दिन पहले 100-150 लोग आए थे, एक बार सुबह और फिर शाम में आए.

मुझसे पूछा कि आप हिंदू हो कि मुस्लिम? मैंने कहा हिंदू तो उन्होंने कहा कि सारे मुसलमानों से कह दो कि यहां से चले जाएं नहीं तो रात में आग लगा देंगे. लगभग 70 प्रतिशत लोग जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget