एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनावः दुष्यंत चौटाला ने कहा- जनता बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने को तैयार है

मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार को बेनकाब करने का संकल्प लेते हुए चौटाला ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और कानून व्यवस्था अहम चुनावी मुद्दे हैं.

रोहतकः जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने खराब कानून व्यवस्था के लिये रविवार को हरियाणा सरकार की आलोचना की और दावा किया कि जनता बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिये तैयार है. स्वयंभू बाबा रामपाल, जाट आंदोलन और गुरमीत सिंह को अदालत की ओर से दोषी ठहराये जाने के दौरान राज्य में हुई हिंसा का साफ जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा, ‘‘उनके पिछले पांच साल के शासन में हरियाणा तीन बार जला.’’

उन्होंने पार्टी के विचारक दिवंगत देवी लाल की जयंती पर आयोजित ‘जन सम्मान दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘इन घटनाओं में 80 लोग मारे गये थे.’’ उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और उनकी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है.

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस बंटी हुई है. जेजेपी ही एकमात्र सक्षम विकल्प है. आपके वोट हरियाणा का भविष्य तय करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब टिकटों की घोषणा होगी तब ये कांग्रेसी लोग एक बार फिर आपस में ही लड़ेंगे.’’

मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार को बेनकाब करने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और कानून व्यवस्था अहम चुनावी मुद्दे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी के पास पैसा और मीडिया की ताकत है लेकिन हमारे पास पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति है और हम जनता के सामने उन्हें बेनकाब करेंगे.’’

इस्लामिक देशों के मुकाबले भारत में मुसलमान अधिक भाग्यशाली हैं- मार्क टुली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget