एक्सप्लोरर

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कर्फ्यू, सूर्य ग्रहण पर इकट्ठे नहीं हो सकेंगे लोग

कुरुक्षेत्र के ने धारा 144 के तहत 21 जून तक ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवर के एक किमी के दायरे में लोगों की आवाजाही पर और मेला लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

कुरुक्षेत्र: महामारी को देखते हुए एक हरियाणा सरकार ने रविवार को होने जा रहे सूर्य ग्रहण पर ऐतिहासिक शहर कुरुक्षेत्र में लोगों का आगमन रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है. शनिवार को अधिकारियों ने इस प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर घाट पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण के समय 10.20 बजे से 1.47 बजे के बीच लोगों को अपने घरों से ही पूजा करने की अपील की गई है. अधिकारी ने कहा कि 21 जून को शाम 4 बजे तक इलाके में कर्फ्यू लागू रहेगा.

बता दें कि पहले देश भर से श्रद्धालु सूर्य ग्रहण पर "पिंड दान" करने और अन्य अनुष्ठान करने के लिए ब्रह्म सरोवर पर आते थे.

साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 दिन रविवार को लग रहा है

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 दिन रविवार को लग रहा है. इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह नक्षत्रों का ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना था. यही नहीं यह इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भी होगा.

यह सूर्य ग्रहण आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भारतीय समयानुसार दिन में 09.15 बजे लगेगा. यह सूर्य ग्रहण मृगसिरा और आद्रा नक्षत्र में मिथुन राशि में लग रहा है.जो एक दुर्लभ संयोग बना रहा है. ग्रहण का मोक्ष काल 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर होगा.

अपने देश भारत में सूर्यग्रहण लगभग सुबह 10 बजकर 13 मिनट और 52 सेकण्ड से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 29 मिनट और 52 सेकण्ड तक रहेगा. यह देश के अलग भागों में अलग-अलग प्रकार से दिखाई देगा.

इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. अर्थात सूतक काल 20 जून को रात 09.52 बजे शुरू होगा जो कि मोक्ष होने तक रहेगा.

Solar Eclipse: इस बार अद्भुत होगा सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर और इन आकारों में नज़र आएगा सूर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marco Rubio Kolkata Visit: कोलकाता में मदर हाउस पहुंचे मार्को रुबियो तो आया TMC का रिएक्शन, केंद्र सरकार पर क्या लगाए आरोप?
कोलकाता में मदर हाउस पहुंचे मार्को रुबियो तो आया TMC का रिएक्शन, केंद्र सरकार पर क्या लगाए आरोप?
होर्मुज बंद होने के 76 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फिर भी दुनिया में सबसे कम, 4 साल का पूरा हिसाब-किताब
होर्मुज बंद होने के 76 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फिर भी दुनिया में सबसे कम, 4 साल का पूरा हिसाब-किताब
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
Marco Rubio India Visit: कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मदर टेरेसा के ‘मदर हाउस’ का किया दौरा, PM मोदी से भी होगी मुलाकात
कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मदर टेरेसा के ‘मदर हाउस’ का किया दौरा, PM मोदी से भी होगी मुलाकात

वीडियोज

Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते दामों से बिगड़ा बजट, अलग-अलग शहरों से सामने आईं तस्वीरें| New Rate |
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार पर भड़के लोग | Budget Crisis
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत | Breaking
Tulsi Gabbard Resigns: Donald Trump को तगड़ा झटका! खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड का अचानक इस्तीफा | US
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल दाम सुन सुबह-सुबह लोगों को लगा बड़ा झटका | New Rate |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
UP Politics: यूपी में कांग्रेस और बसपा का होगा गठबंधन? ओपी राजभर ने मायावती पर दिया बड़ा बयान
यूपी में कांग्रेस और बसपा का होगा गठबंधन? ओपी राजभर ने मायावती पर दिया बड़ा बयान
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है…’ भट्ठे में काम करने वाली महिला ने माथे पर ईंट रखकर किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है’ भट्टी में काम करने वाली ने माथे पर ईट रखकर शानदार डांस, वीडियो वायरल
IPL 2026: 'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका
'NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- 'एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ'
'NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- 'एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ'
Electricity Bill: बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स
बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स
Embed widget