एक्सप्लोरर

हरियाणा: कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने लिखी मायावती को चिट्ठी, कहा- इनेलो के साथ गठबंधन की समीक्षा करें

दलाल को कथित दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के लिए मंगलवार को एक साल के लिए हरियाणा विधानसभा से निलंबित कर दिया गया.

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने गुरूवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि वह इनेलो के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की समीक्षा करें. दलाल ने इशारा किया कि अभय सिंह चौटाला की राज्य में सत्ताधारी बीजेपी के साथ 'सांठगांठ' है.

दलाल ने मायावती को लिखे पत्र में दावा किया है कि चौटाला ने बीजेपी के साथ साठगांठ कर ली है और विधानसभा में उसके सदस्यों को प्रस्ताव दिया कि वे उन्हें निलंबित करने के लिए एक प्रस्ताव लायें ताकि उन्हें गरीबों से संबंधित मुद्दों पर बोलने से रोका जा सके. दलाल को कथित दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के लिए मंगलवार को एक साल के लिए हरियाणा विधानसभा से निलंबित कर दिया गया.

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उन्होंने एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये गरीबों के कुछ राशन कार्ड कथित रूप से रद्द किये जाने का मुद्दा उठाया था. उन्होंने मायावती को लिखे एक पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने गरीबों का अधिकार छीनने का मुद्दा उठाया था. पत्र में लिखा है, विपक्ष का नेता होने के नाते अभय सिंह चौटाला को गरीबों के मुद्दे पर मेरा समर्थन करना चाहिए था.

हालांकि, उनकी सत्ताधारी पार्टी के साथ मिलीभगत थी और उन्होंने प्रस्ताव दिया कि मुझे निलंबित करने के लिए सदन में एक प्रस्ताव लाया जाए. जब सत्ता पक्ष ने बाद में प्रस्ताव पेश किया, उन्होंने और उनकी पार्टी के विधायकों ने उसका समर्थन किया, इससे उनका गरीब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है.

कांग्रेस नेता ने लिखा है, ‘‘आपको (मायावती) एक सांसद के तौर पर काफी अनुभव है लेकिन आपने अपने राजनीतिक करियर में विपक्ष के किसी नेता को एक विपक्षी सदस्य को सदन से निलंबित कराने के लिए सत्ताधारी पार्टी से साठगांठ करते नहीं देखा होगा. उन्होंने आरोप लगाया, मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं कि इनेलो ने आपकी पार्टी से गठबंधन केवल गरीबों का वोट जुटाने के लिए किया है.

दलाल ने गठबंधन की समीक्षा का आग्रह करते हुए कहा, ''मेरा आपसे अनुरोध है कि दलितों और गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए आप इनेलो के साथ गठबंधन की समीक्षा करें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget