एक्सप्लोरर

गीतिका खुदकुशी मामले में आरोपी हैं BJP को समर्थन देने वाले कांडा, जानें उनपर क्या-क्या केस चल रहे हैं?

साल 2009 में भी हरियाणा की राजनीति में आज जैसे हालात बने थे. कांग्रेस बहुमत से दूर चालीस सीट पर रह गई थी. उस वक्त गोपाल कांडा निर्दलीय चुनाव जीते थे और कांग्रेस की सरकार को समर्थन की कीमत गृह राज्य मंत्री की कुर्सी लेकर वसूली थी.

नई दिल्ली: हरियाणा चुनाव के जब नतीजे आ रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनेंगे, लेकिन अब गोपाल कांडा ने बीजेपी के लिए मोर्चा संभालकर किंगमेकर का ताज अपने सिर सज़ो लिया है. कांडा ने पांच निर्दलीय विधायकों को अपने साथ लाकर बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. ऐसे में अब राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती नज़र आ रही है.

हरियाणा की राजनीति में गोपाल कांडा की ऊंचाई तक पहुंचने की कहानी कम फिल्मी नहीं है. एक वक्त था जब गोपाल कांडा सिरसा में रेडियो रिपेयर की दुकान चलाते थे. उसके बाद उन्होंने जूते-चप्पल की दुकान खोली. दुकान चल पड़ी फिर जूते की फैक्ट्री खोल ली और फिर जूते की नाप लेते-लेते राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते गए. कांडा का नाता एक के बाद एक अलग-अलग पार्टी के नेताओं से जुड़ता चला गया और उनकी हैसियत भी बढ़ती चली गई.

आपराधिक रिकॉर्ड पर ABP न्यूज़ ने किया सवाल तो तिलमिलाए गोपाल कांडा, कैमरे को ढका और इंटरव्यू छोड़ भागे

साल 2009 में भी हरियाणा की राजनीति में आज जैसे हालात बने थे. कांग्रेस बहुमत से दूर चालीस सीट पर रह गई थी. उस वक्त गोपाल कांडा निर्दलीय चुनाव जीते थे और कांग्रेस की सरकार को समर्थन की कीमत गृह राज्य मंत्री की कुर्सी लेकर वसूली थी.

क्या है गीतिका शर्मा सुसाइड केस

गोपाल कांडा तब विवादों में फंस गए थे जब उनकी बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी एमडीएलआर में काम करने वाली गीतिका नाम की एयरहोस्टेस ने अगस्त 2012 में खुदकुशी कर ली थी. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में गोपाल गोयल कांडा को जिम्मेदार ठहाराया था. यह मामला अभी भी कोर्ट में है. गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने भी बेटी की खुदकुशी के कई महीनों बाद आत्महत्या कर ली थी.

गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने 6 अक्टूबर 2012 को चार्जशीट दाखिल की थी. इसके मुताबिक, कांडा ने मनमानी और दुर्भावनापूर्ण हरकतें करके गीतिका को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया था, उसे धमकाया, ब्लैकमेल किया, जिससे तंग आकर गितिका आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो गई.

कांडा को जेल जाना पड़ा था और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस उनपर अब भी चल रहा है.

गोपाल कांडा पर और क्या-क्या मामले हैं?

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक. गोपाल कांडा के खिलाफ एक चेक बाउंस का केस, चिटिंग यानी चार सौ बीसी का केस, साजिश का केस, टैक्स चोरी का मामला, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, आपराधिक साजिश रचने का मामला और सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र चुनाव: इस बार विधानसभा पहुंचे 10 मुसलमान, शिवसेना का भी एक शामिल

हरियाणा में दूसरे और महाराष्ट्र में चौथे स्थान पर रहकर भी क्यों खुश है कांग्रेस?

हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार? महाराष्ट्र में शिवसेना ने BJP को CM पद के लिए याद दिलाया 50-50 फॉर्मूला

Dhanteras 2019: देशभर में आज मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget