एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और हरियाणा में बजा चुनावी बिगुल, 21 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 24 अक्टूबर को मतगणना

महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ-साथ 19 अन्य राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. चुनाव की घोषणा के ठीक बाद बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों से निपटने के लिए रणनीति बनाने को लेकर चर्चा की.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है. आज चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और दीवाली से पहले-पहले 24 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ-साथ 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 64 विधानसभा सीटों पर भी 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे. साथ ही बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.

चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद 22000 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट की मशीनों का मिलान किया गया. 22 हजार से ज्यादा मशीनों के मिलान के बाद 8 मशीनों में कुछ तकनीकी दिक्कत पाई गई थी लेकिन उसमें भी वोटों का अंतर महज 300 से 400 था जिसका नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ता.

महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा. दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्ता में है और मुख्य तौर पर उसका मुकाबला कांग्रेस गठबंधन से है. 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी.

बीजेपी की बैठक महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद बीजेपी ने नई दिल्ली में बैठक की. बैठक में भरतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अरुण सिंह, अनुराग ठाकुर मौजूद हैं. बैठक में चुनाव के दौरान आर्थिक मंदी पर विपक्ष के हमले से निबटने की रणनीति बनी.

हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव 2019 ओपिनियन पोल, जानिए- कब, कैसे और कहां देखें

कांग्रेस ने किया स्वागत चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दो महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा का हम स्वागत करते हैं. कांग्रेस पार्टी तन, मन और बल से पूरी तरह तैयार है. हम हमेशा की भांति उन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे, जिनसे ध्यान हटाने का प्रयास यह सरकार करती है.

महत्वपूर्ण तारीख चुनाव की घोषणा-21 सितंबर नोटिफिकेशन की तारीख- 27 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख- 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन-19 अक्टूबर चुनाव की तारीख- 21 अक्टूबर मतगणना की तारीख- 24 अक्टूबर

महाराष्ट्र कुल सीटें- 288 विधानसभा का कार्यकाल- 9 नवंबर तक वोटर्स-8.94 करोड़ बीजेपी सत्ता में मुकाबला- बीजेपी-शिवसेना गठबंधन Vs कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन

हरियाणा सीटें- 90 विधानसभा का कार्यकाल- 2 नवंबर तक वोटर्स- 1.82 करोड़ बीजेपी सत्ता में मुकाबला- बीजेपी, कांग्रेस और आईएनएलडी(बंटी हुई)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

महाराष्ट्र और हरियाणा में बजा चुनावी बिगुल, 21 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 24 अक्टूबर को मतगणना

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था. तब बीजेपी राज्य में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. उस समय राज्य में कांग्रेस सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को पिछले चुनाव में यहां 19 सीटें मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget