एक्सप्लोरर

Haridwar Dharma Sansad: हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 10 दिन बाद होगी सुनवाई

Haridwar Hate Speech: सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि कार्यक्रम में दिए गए भाषण आईपीसी की कई धाराओं के खिलाफ थे. इनमें वक्ताओं ने खुलकर मुस्लिम समुदाय के संहार की बातें कहीं है.

Dharma Sansad Hate Speech Row: हरिद्वार धर्म संसद और दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में दिए गए भड़काऊ भाषणों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि इन कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा भरी बातें कही गईं. लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तराखंड सरकार और दिल्ली पुलिस से याचिका पर जवाब मांगा. हालांकि, कोर्ट ने अलीगढ़ में 23 जनवरी को होने जा रहे धर्म संसद पर अपनी तरफ से रोक लगाने से मना कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह इसके लिए राज्य सरकार को ज्ञापन दे.

चीफ जस्टिस की बेंच में हुई मामले की सुनवाई

पत्रकार कुर्बान अली की याचिका में 17 दिसंबर को हरिद्वार में हुई धर्म संसद और 19 दिसंबर को दिल्ली में हुए एक और कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी. याचिका में बताया गया था कि इन दोनों कार्यक्रमों में जिस तरह के भाषण दिए गए, वह आईपीसी की कई धाराओं के खिलाफ थे. इनमें वक्ताओं ने खुलकर मुस्लिम समुदाय के संहार की बातें कहीं. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है. याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सोमवार को मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की थी. इसके बाद आज यह मामला चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस सूर्य कांत और हिमा कोहली के बेंच के सामने लगा.

याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल हुए पेश

याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील सिब्बल ने कहा कि इन कार्यक्रमों में जो कुछ भी हुआ वह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि संवैधानिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है. इस समय कई राज्यों में चुनाव होने हैं. ऐसे में इस तरह की भड़काऊ बातें कहने वाले लोगों को खुला छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है. इन्हें हिरासत में लिया जाना चाहिए." सिब्बल ने यह भी कहा कि कोर्ट उत्तराखंड सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करे. यह पूछे कि उसने मामले में एफआईआर दर्ज करने के अलावा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है.
 
3 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे हैं चीफ जस्टिस एन वी रमना ने कहा, "यह एक ऐसा मामला है जिसे हम सुनना चाहते हैं. लेकिन हमें जानकारी मिली है कि इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट की दूसरी बेंच के सामने लंबित है. ऐसे में हमें यह देखना होगा कि क्या हम यह सुनवाई कर सकते हैं." मामले में पक्ष रखने के लिए आवेदन लगा चुके कुछ अन्य याचिकाकर्ताओं की तरफ से वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और वकील कलीश्वरम राज ने जजों को बताया कि जिन मामलों के लंबित होने की बात कही जा रही है, वह अलग है.

इंदिरा जयसिंह ने बताया कि गौ तस्करी के आरोप में देश भर में हो रही भीड़ की हिंसा पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था. उसके पालन का भी सवाल कुछ याचिकाओं में उठाया गया है. लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि धर्म संसद को लेकर दाखिल यह मामला पहले से लंबित किसी मामले से जुड़ा है.

सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर नोटिस जारी किया 

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर नोटिस जारी कर दिया. सुनवाई के अंत में कपिल सिब्बल ने 23 जनवरी को अलीगढ़ में होने जा रही धर्म संसद पर रोक लगाने की मांग की. चीफ जस्टिस ने इस पर सीधे कोई आदेश देने से मना करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता राज्य सरकार को ज्ञापन दे. याचिकाकर्ता सरकार को यह बताए कि यह कार्यक्रम किस तरह से कानून के खिलाफ है. 10 दिन बाद जब मामले की सुनवाई होगी, तब इस बारे में आगे चर्चा की जाएगी.

PM Modi Security Breach: जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में SC ने बनाई कमेटी, कहा- एकतरफा नहीं हो सकती ऐसे मामले की जांच

Covid-19: WHO ने दी चेतावनी, कहा- मौजूदा टीकों की बूस्टर डोज पर्याप्त नहीं, अब और प्रभावी Vaccine बनाने की दरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget