एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: BJP से निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत का आरोप ,पांच साल तक काम नहीं करने दिया गया

Uttarakhand Election: हरक सिंह रावत ने कहा कि बीजेपी के लोग आडंबर की जिंदगी जीते हैं उनका वास्तविकता से कोई भी लेना देना नहीं है. ये लोग झूठे और मक्कार हैं.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) से ठीक पहले एक और राजनीतिक भूचाल देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी से निकाले जाने पर दुखी हैं. एबीपी न्यूज ने डॉ हरीक सिंह रावत से खास बातचीत की वो कहते हैं कि मुझे प्रह्लाद जोशी जी ने दिल्ली बुलाया इसलिए मैं यहां आया.

दिल्ली आकर मुझे पता चला कि मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है. पहले तो मुझे लगा कि यह फर्जी समाचार है. लेकिन पुष्टि होने पर ये बात सच निकली. रावत का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्हे पांच साल तक अपमानित किया गया और कोई भी काम नहीं करने दिया गया. उन्होंने कहा कि हर तरह से पार्टी काम करने से रोकती थी. मेरी आत्मा मर जाती थी. मैं सेंट्रल स्कूल मांग रहा था लेकिन वह नहीं बन पाया. 

बीजेपी के लोग आडंबर की जिंदगी जीते हैं

हरक सिंह रावत ने कहा कि बीजेपी के लोग आडंबर की जिंदगी जीते हैं उनका वास्तविकता से कोई भी लेना देना नहीं है. ये लोग झूठे और मक्कार हैं. अपने ऊपर लगे आरोपों के स्पष्टीकरण में रावत कहते हैं कि मैंने बहु अनुकृति के लिए टिकट मांगने में कोई ज़िद नही की थी, मैंने कहा था कि वो काम कर रही है तो मेरी बहु होने के कारण उसे मौका देने से पीछे ना हटा जाए और अगर काम नहीं कर रही तो मेरे कारण मौका दिया भी ना जाए.

रावत बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि ये लोग भाई भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं, ये कहां के सिद्धांतों की बात करते हैं. इन लोगों ने पंकज को एमएलए का टिकट दिया है. इन्होंने मुन्ना चौहान और उसकी पत्नी को भी टिकट दिया है. भावुक मंत्री रावत आगे कहते हैं कि उनके ये आंसू, दुख और पीड़ा के कारण हैं. मुझे दुख इस बात का है कि इतने बड़े देश को चलाने वाले लोग ऐसे किसी को कैसे अपमानित कर सकते हैं.

राहुल गांधी अच्छे नेता हैं 

रावत आगे कहते हैं कि 2016 में अमित शाह ने मुझे बुलाया मैं सब कुछ छोड़ कर आ गया था. मैं बचपन में भी बीजेपी में ही था. रावत आगे बताते हैं कि कई वर्षों पहले मैंने राहुल जी को मंच पर कहा था कि राहुल जी जो आपने पार्लियामेंट में भाषण दिया था वह मुझे पसंद नही आया था लेकिन गढ़वाल विश्वविद्यालय में जिस तरह से आपने छात्र छात्राओं को जवाब दिया उससे मैं मान गया हूं कि आप अच्छे नेता हैं. 

अब कहां से लड़ना चाहेंगे और क्या कांग्रेस में आए तो बहु को टिकट दिलवाएंगे इस सवाल पर रावत कहते हैं कि मेरे इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि मैं टिकट मांगूगा. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड के विकास के लिए गिलहरी की तरह काम करेंगे.

Watch: उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद रो पड़े हरक सिंह रावत, कहा- इतने बड़े फैसले से पहले कुछ नहीं बताया गया

Corona Vaccination: बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर गुड न्यूज़, मार्च से लग सकता है 12-14 साल के बच्चों को टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने पहुंचे थे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने पहुंचे थे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget