एक्सप्लोरर

Hallmark Gold: अब ग्राहकों को मिलेगा खरा सोना, सरकार 1 अप्रैल से बदलने जा रही नियम, जान लें ये रूल्स

Hallmark Gold Logo News: ग्राहकों के मुताबिक अगर ऐसा कानून होता है तो सोना खरीदने पर ग्राहकों का विश्वास बढेगा और वो एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सभी नियमों का पालन करेंगे.

Hallmark Gold Logo: सरकार के नियम से सोने के व्यापारियों में खलबली मच गई है. दरअसल, सरकार ने 21 महीने पहले ही सोने के व्यापारियों को कह दिया था कि 1 अप्रैल 2023 से बिकने वाले सोने गहने 6 डिजिट के हॉल मार्क वाले होंगे. इसके पहले जो तीन डिजिट और 4 डिजिट हॉल मार्क वाले गहने बेचे जाते थे वह बंद हो जाएंगे. सरकार ने सारे कानून ग्राहकों की सुरक्षा के लिए किया है.

इस मामले में एबीपी न्यूज ने इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता से बात की. मेहता ने कहा, "सरकार सोने के गहनों पर HUID नंबर चाहती है. पिछले कई सालों से 3 डिजिट और 4 डिजिट के हॉलमार्क चल रहे थे, लेकिन अब 3 और  4 डिजिट हॉलमार्क वाले गहने बंद कर दिए जाएंगे. सरकार ने इसके लिए सभी ज्वेलर्स को 21 महीनों का वक्त दिया था."

ग्राहकों के फायदे के लिए नियम
सुरेंद्र मेहता ने आगे कहा, कंज्यूमर में पहले यह कंफ्यूजन था कि बाजार में दो तरह के हॉलमार्क वाले सोने की गहने मिल रहे हैं, लेकिन सरकार अब उसको खत्म करने के लिए 6 डिजिट वाले हॉलमार्क शुरू कर रही है. सरकार यह सारे नियम सोने के ग्राहकों के फायदे के लिए कर रही है. व्यापारियों को भी इस नए नियम के साथ धंधा करना चाहिए ताकि ज्वेलर्स और ग्राहकों के बीच विश्वसनीयता बनी रहे.

विश्वास बने रहना बहुत जरूरी 
सोना आज किसी करेंसी से कम नहीं है और जिस सोने को हम खरीद रहे हैं वह सही हो यह विश्वास बने रहना बहुत जरूरी है. इसके लिए सरकार की यह नई पॉलिसी उपभोक्ताओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हो सकता है कि कुछ महीनों तक महीनों तक इस प्रक्रिया को पूरी करने में परेशानी हो लेकिन आगे सब कुछ सही होगा.

व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं
सुरेंद्र मेहता के मुताबिक इस नए कानून से छोटे व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है. अगर यह नियम सब पर लागू हो जाएगा तो ना कोई छोटा व्यापारी होगा ना बड़ा. अगर यह कानूनी प्रक्रिया सही से शुरू हो जाएगी तो चाहे आप छोटी गली की सुनार की दुकान से गहना खरीदने या फिर बड़े शोरूम से आपको विश्वास होगा कि वह आपको मिलने वाला सोने का गहना सही है. अभी तक ज्वैलर मुंह से विश्वास दिलाते थे कि यह सोना सही है लेकिन अब वही बात वह सत्यापित करके करते हैं तो इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए.

क्या कहते हैं सोने के व्यापारी?
इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज ने सोने के गहने बेचने वाले व्यापारियों से भी बात की. मुंबई की जवेरी बाजार में सोने के गहने बेचने वाले कुमार जैन बताते हैं कि 6 डिजिट वाले हॉलमार्क में जो HUID इंफॉर्मेशन BIS के ऑनलाइन पोर्टल पर डालने की प्रक्रिया है, वह बेहद पेचीदा है. इसको पूरा करने में ज्यादातर व्यापारियों को दिक्कत आएगी. साथ ही जो ग्राहक हैं उनके पैन कार्ड या आधार के डिटेल भी देने होंगे जिसको लेकर ग्राहक घबरा सकते हैं. इससे भविष्य में बहुत सारी दिक्कतें आने वाली हैं. इसके लिए शायद अभी सोने के व्यापारी तैयार नहीं है.

ग्राहकों ने क्या कहा?
फिलहाल सरकार के इस निर्णय से सोने के ग्राहक बेहद खुश हैं. ग्राहकों के मुताबिक अगर ऐसा कानून होता है तो सोना खरीदने पर ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और वो एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सभी नियमों का पालन भी करेंगे. सोने के गहनों पर हॉलमार्क की मुहर लगाने वाले ललित जैन के मुताबिक शुरुआती दिनों में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि जो पुराने स्टॉक पड़े हैं उसको बदलकर 6 डिजिट के हॉल मार्क करने होंगे लेकिन साल भर के अंदर स्थितियां बदल जायेंगी. सब कुछ सही तरीके से शुरू हो जाएगा और ग्राहकों को शुद्ध सोना मिल सकेगा, हर दुकान से शुद्ध सोना मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें: Parliament Session: ‘देश में हाईकोर्ट के जजों की 30 फीसदी पद खाली’, कानून मंत्री किरेन रिजिजू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', इंडिया ब्लॉक की महारैली पर BJP का पलटवार
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', इंडिया ब्लॉक की महारैली पर BJP का पलटवार
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
Ramlila Maidan Rally Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget