एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की वजह से आधी मौतें पिछले 15 दिनों में, लेकिन अभी भी कम है मृत्यु दर

देश में शनिवार को संक्रमण के करीब 9,971 नए मामले सामने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर करीब दो लाख 40 हजार के नजदीक पहुंच गई है. देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या सात हजार के करीब पहुंच रही है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मार्च के मध्य में पहली मौत के बाद से, देश में कोविड के मरने वालों की संख्या सात हफ्तों में 6,929 हो गई, जिनमें से लगभग आधी मौतें (3,464) पिछले 15 दिनों में हुई हैं. पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 9971 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा है.

संक्रमण से होने वाली मौतों का यह आंकड़ा 80 फीसदी से अधिक कोविड हॉटस्पॉट 26 जिलों का है. मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे और चेन्नई एकमात्र ऐसे शहर थे, जहां पिछले दो हफ्तों में 100 से अधिक मौतें हुईं. यानि की इस दौरान वहां कुल 1,964 मौतें हुईं, यह उन शहरों में होने वाली कुल 4,055 मौत का लगभग आधा हिस्सा है.

भारत में मृत्यु दर की बात करें तो वो (प्रति 100 मामलों में मौतों की संख्या) अभी भी कम - 2.8 फीसदी ही है. वैश्विक स्तर पर सीएफआर 5.8 फीसदी है.अमेरिका में यह 5.7 फीसदी है, ब्राजील में यह 5.5 फीसदी और रूस में लगभग 1.2 फीसदी है.

भारत में रिकवरी रेट 48.20% बता दें कि देश में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक (रिकवरी) होने की दर 48.20% है. आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता को और बढ़ा दिया है. सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 520 हो गयी है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 222 (कुल 742) हो गयी है. अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 45 लाख 24 हजार 317 है.

पिछले एक पखवाड़े में, कम से कम एक मौत की रिपोर्ट करने वाले जिले की संख्या 230 से बढ़कर लगभग 320 हो गई है.

ऑकड़ों के मुताबिक लगभग 90 जिलों में 22 मई तक कोई मौत नहीं हुई थी. कोरोना वायरस के कारण पहली मौत देखने वाले जिलों में से अधिकांश उत्तर प्रदेश (18) और बिहार (13) के हैं.

बता दें कि देश में लगभग 700 जिले हैं (कुल 736 में से) जिसमें कम से कम एक कोविड19 का मामला दर्ज है. 22 मई को यह संख्या 630 थी.

अधिकांश जिलों में 10 और एक नई मौतें हुईं, जिनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश (40), मध्य प्रदेश (22) और गुजरात (21) में हुईं. लेकिन जहां नए जिले अपनी पहली मौत देख रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में मौत के मामले देखने वाले जिलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हो रहा है.

22 मई तक 200 जिलों में एक और 10 के बीच मौत हुई थी, यह संख्या अब 275 है. 20 जिलों में 11 से 50 के बीच मौतें हुईं. वह अब 29 हैं. पांच जिलों में 50 से 100 के बीच मौतें हुईं. वह संख्या अब सात है. छह जिलों में 100 से अधिक मौतें हुईं, जबकि 10 जिलों में कई लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना के पांच फीसदी से भी कम मामलों में मरीज को क्रिटिकल केयर की जरुरत होती है. दोनों ज्यादा और कम मामले वाले राज्यों में, केवल 2.25 प्रतिशत को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा और केवल 1.91 फीसदी को ऑक्सीजन पर रखा गया. पहले मामलों के सामने आने के बाद से यही स्थिति हुई है. केवल अमेरिका, मेक्सिको, ब्रिटेन और ब्राजील में पिछले कुछ दिनों में भारत की तुलना में रोजाना अधिक मौतें दर्ज की गई हैं.

 

भारत में कोरोना के ताजा आंकड़े.... आज के नये मामले-9971 ( अबतक सर्वाधिक) नई मौतें-287 कुल मामले-246628 सक्रिय मामले-120406 कुल ठीक-119292 कुल मौतें-6929

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget