एक्सप्लोरर

Gyanvapi Survey: कौन हैं आलोक त्रिपाठी जो ज्ञानवापी सर्वे में ASI टीम को कर रहे लीड? ढूंढ़ निकाले थे रॉयल जहाज के अवशेष

Dr. Alok Tripathi Profile: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने वाली एएसआई टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. आलोक त्रिपाठी की चर्चा हर तरफ हो रही है. कौन हैं आलोक त्रिपाठी?

ASI Gyanvapi Survey: देश के सबसे पुराने शहरों में सुमार वाराणसी (काशी) के बीचो बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कर रही है. इस अभियान का नेतृत्व पुरातत्व विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. आलोक त्रिपाठी कर रहे हैं. ये वो शख्स हैं जो समय की रेत के नीचे छिपे रहस्यों और खोए हुए खजाने को उजागर करने का हुनर रखते हैं.

ज्ञानवापी सर्वे की टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. आलोक त्रिपाठी को अंडरवाटर आर्कियोलॉजिकल विंग के उत्खनन और सर्वेक्षण में विशेषज्ञता हासिल है. उन्हें लक्षद्वीप के बांगरम आइलैंड के समुद्र में प्रिसेंस रॉयल जहाज के अवशेष ढूंढने में सफलता मिली थी.

कौन हैं डॉ. आलोक त्रिपाठी?

डॉ. त्रिपाठी इस समय एएसआई के एडिशनल डायरेक्टर जनरल के पद पर भी कार्यरत हैं. अंडरवाटर आर्कियोलॉजिकल विंग के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्य की सराहना बड़े स्तर पर हो चुकी है. डॉ. आलोक त्रिपाठी ने असम यूनिवर्सिटी सिलचर में बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दीं. वहां वे इतिहास विभाग में प्रोफेसर थे.

डॉ. आलोक को तीन साल के लिए एएसआई का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया. उन्होंने प्राचीन गुफाओं के रास्ते होने वाले व्यवसाय के बारे में भी खासा रिसर्व किया है. वे इतिहास के जाने-माने प्रोफेसर के रूप में पहचाने जाते हैं.

तमिलनाडु में प्राचीन मंदिरों के अवशेषों का कर चुके हैं सर्वे

डॉ. आलोक त्रिपाठी को बचपन से ही आर्कियोलॉजिस्ट बनने का शौक था. उन्हें पुरानी चीजों के बारे में जानने और उस पर शोध करने का ऐसा शौक हुआ कि इतिहास का प्रोफेसर होने के बाद भी वे ऑर्कियोलिकल डिपार्टमेंट से जुड़े.


Gyanvapi Survey: कौन हैं आलोक त्रिपाठी जो ज्ञानवापी सर्वे में ASI टीम को कर रहे लीड? ढूंढ़ निकाले थे रॉयल जहाज के अवशेष

एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं उस समय से पुरातत्वविद बनना चाहता था, जब चौथी कक्षा में था. तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट पर सुनामी के बाद प्राचीन मंदिरों के अवशेष उभरे थे. डॉ. आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में एएसआई की टीम ने इसका सर्वे किया था.

वे कहते हैं कि समुद्र में कई राज छिपे हैं, जो हमें उस युग के बारे में बताते हैं. भारत का समुद्र पुरातात्विक अवशेषों से समृद्ध है. उनका मानना है कि यहां अभी भी बहुत कुछ खोजा जाना बाकी है. आर्कियोलॉजिकल रिसर्च विज्ञान पर बहुत अधिक निर्भर है. तमिलनाडु के मामल्लापुरम एवं अरिकामेडु, गुजरात के द्वारका, महाराष्ट्र के एलीफेंटा और कई अन्य स्थलों पर उन्होंने शोध कार्य किए हैं.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid ASI Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में तीसरे दिन ASI का सर्वे, हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता ने बताया क्या करेगी टीम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget