एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid ASI Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में तीसरे दिन ASI का सर्वे, हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता ने बताया क्या करेगी टीम?

Varanasi News: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे जारी है. सर्वे के दौरान नया कुछ भी नहीं सामने आया है. हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता ने आज होनेवाली कार्रवाई की जानकारी दी है.

UP News: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (Gyanvapi Masjid ASI Survey) की टीम सर्वे कर रही है. एएसआई की 51 सदस्यीय टीम का सर्वे रविवार को तीसरे दिन (6 अगस्त) भी जारी रहेगा. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वे के दौरान जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. पहले दिन परिसर में मौजूद तीनों गुंबदों के नीचे और तहखानों के सर्वे की रूपरेखा तैयार की गई. आज की कार्रवाई में तहखाना और गुंबद शामिल किया गया है. 

एएसआई सर्वे के तीसरे दिन क्या होगा?

हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक का कहना है कि आज 'तहखाना' को खोलकर परीक्षण किया जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि तहखाने और गुंबद का सर्वे आज किया जाएगा. रेखा पाठक ने बताया कि हमलोग मस्जिद के अंदर नहीं गए हैं. हमारे वकील मौके पर हैं क्योंकि मस्जिद में महिलाओं को इजाजत नहीं है. सर्वे के दौरान नया कुछ भी नहीं सामने आया है. पैमाइश और वीडियोग्राफी हो रही है. अभी तक मिले सबूत की हमें जानकारी नहीं है और न ही हमें बताया गया है.

हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता ने दी जानकारी

बता दें कि 3 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से आदेश आने के बाद एएसआई सर्वे कर रही है. चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर के आदेश को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर सर्वे रोकने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को झटका देते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. पहले और दूसरे दिन के सर्वे में एएसआई की टीम ने हिंदू प्रतीकों को इकट्ठा करके सुरक्षित कर लिया है. एएसआई टीम के अलावा सर्वे में16 लोगों को शामिल होने की इजाजत है. 9 लोग मुस्लिम पक्ष की तरफसे और 7 लोग हिंदू पक्ष की तरफ से तैनात हैं. हिंदू पक्ष का दावा है कि तहखाने से 4 फीट की मूर्ति मिली है. मूर्ति के अलावा 2 फीट का त्रिशूल और 5 कलश भी सामने आने की बात कही गई है. तहखाने की दीवारों पर कमल के निशान मिलने का भी हिंदू पक्ष ने दावा किया. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में बढ़ सकती है INDIA गठबंधन की मुश्किलें, इन 12 सीटों पर दावा ठोंकने की तैयारी में RLD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 X Review: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग, बोले- 'देखकर रोंगटे खड़े हो गए, ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'बॉर्डर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग, बोले- 'देखकर रोंगटे खड़े हो गए'
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
Embed widget