एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Survey टीम से एक सदस्य को हटाया गया, जानकारी लीक करने का आरोप

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी सर्वे में शामिल वरिष्ट पत्रकार डॉ रामप्रसाद सिंह को सर्वे में शामिल होने से रोका गया. बताया जा रहा है कि उन पर सर्वे की जानकारी लीक करने के आरोप हैं.

Varanasi Gyanvapi Masjid Case: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर वीडियोग्राफी सर्वेक्षण सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि ज्ञानवापी सर्वे टीम (Gyanvapi Masjid Survey Team) से एक सदस्य को हटा दिया गया है. इन पर सर्वे की जानकारी लीक करने का आरोप है. ज्ञानवापी सर्वे में शामिल वरिष्ट पत्रकार डॉ रामप्रसाद सिंह को सर्वे में शामिल होने से रोका गया.

बताया जा रहा है कि सर्वे की जानकारी को बाहर बताए जाने के संदर्भ में उन्हें अंदर जाने से रोका गया है. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का अदालत द्वारा अनिवार्य वीडियोग्राफी सर्वेक्षण सोमवार को लगातार तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ. मस्जिद कमेटी की आपत्तियों के बीच पिछले हफ्ते सर्वेक्षण को रोक दिया गया था.

ज्ञानवापी सर्वे टीम से एक सदस्य को हटाया गया

सूत्रों के मुताबिक, आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने कुएं की तरफ जाएगी. इससे पहले रविवार को हुए सर्वे में पक्षमी दीवार, वजू स्थल, नमाज स्थल, के अलावा तहखाने में भी सर्वे का काम किया गया था. वहीं, सर्वे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है. गोदौलिया से मैदागिन तक सभी दुकानें फिलहाल बंद करा दी गई हैं. इसके अलावा पूरे 2 किलोमीटर के दायरे में जवानों को तैनात किया गया है. परिसर क्षेत्र के आसपास सीआरपीएफ की टीमें भी तैनात हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे का काम जारी

सर्वे का काम रविवार को खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से भी फिल्मांकन प्रक्रिया के काम में थोड़ी दिक्कत आई. हालांकि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वेक्षण रविवार को लगातार दूसरे दिन शांतिपूर्वक किया गया, जिसमें 65 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने कहा कि सर्वेक्षण का लगभग 65 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. यह पूरी तरह से एक पुरातात्विक सर्वेक्षण कार्य है, और चूंकि अधिवक्ता सर्वेक्षण कार्य से परिचित नहीं थे, इसलिए काम में कुछ समय लगा.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Nepal Visit: लुंबिनी बौद्ध विश्विद्यालय में बनेगी 'इंडिया चेयर', भारतीय प्राध्यापकों की भी हो सकेगी नियुक्ति

Bulldozer: दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी विधायकों के साथ बुलाई अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget