एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी पर फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने मनाया जश्न, मुसलमान ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- नॉट जस्टिफाइड

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में जिला जज के फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने मनाई खुशी तो मुस्लिम पक्ष ने जाहिर गुस्सा जाहिर किया.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी (Varanasi) की जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया कि ये मामला सुनवाई के योग्य है. अदालत ने अपना फैसला हिंदू पक्ष में सुनाया और अगली सुनवाई 22 सितंबर को होने की बात की. वहीं, अदालत के इस फैसले पर एक ओर जहां हिंदुओं में खुशी दिखी तो वहीं मुसलमानों में गुस्सा और निराशा देखने को मिला. 

आइये देखते हैं किसने क्या कुछ कहा...

हिंदू पक्ष...

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने हिंदू पक्ष में फैसला सुनाया जिसके बाद हिंदू जश्न और खुशी मनाते दिखे. अदालत परिसर के बाहर भारी संख्या में जुटे हिंदू लोगों ने फैसले के बाद हर-हर महादेव के नारे लगाए. साथ ही मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया. इस दौरान हिंदुओं ने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना भी की. हिंदुओं ने फैसले को एतिहासिक बताते हुए कहा कि, 'अब जल्द पुरातातविक सर्वेक्षण और दर्शन पूजन का अधिकार दिलाने की मांग की जाएगी.'

कोर्ट के बाहर मौजूद एक महिला याचिकाकर्ता ने फैसले पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, 'आज पूरा भारत खुश है. हम यही कहना चाहते हैं कि हमारे सभी हिंदू भाई बहन घरों में दिए जलाएं, ढोल नगाड़े बजाएं और हर हर महादेव का नारा लगाएं. उन्होंने कहा, हिंदू पक्ष के लिए ये बहुत बड़ी जीत है.'

मुस्लिम पक्ष...

वहीं, अदालत से झटका मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. मुस्लिम पक्ष के वकील मेराजुद्दीन सिद्दीकी ने फैसले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि, ये फैसला न्यायोचित नहीं है. हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे. वहीं, ऑलइंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने भी फैसले को निराशाजनक बताया. 

उन्होंने कहा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा, 1991 में संसद ने मंजूरी दी थी कि बाबरी मस्जिद को छोड़कर बाकी सभी धार्मिक स्थलों पर 1947 वाली यथास्थिति बरकरार रहेगी और इसके खिलाफ कोई भी विवाद वैध नहीं होगा. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद के फैसले में पूजा स्थल कानून की पुष्टि की थी और इसे अनिवार्य घोषित किया था. वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इसका असर देश में अस्थिरता का माहौल बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें.

G20 Summit 2022: उदयपुर के सिटी पैलेस के दरबार हॉल में होगा 'G 20 शिखर सम्मेलन', केंद्र की टीम ने लिया जायजा

G-20 Summit: बाली में आज होगी जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक, वार्ता में यूक्रेन युद्ध की गूंज सुनाई देने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget