एक्सप्लोरर

G-20 Summit: बाली में आज होगी जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक, वार्ता में यूक्रेन युद्ध की गूंज सुनाई देने की उम्मीद

G-20 Summit: बाली पहुंचने से पहले चीन और रूस के विदेश मंत्री समर्थन जुटाने के लिए कई एशियाई देशों की यात्रा कर चुके हैं. दूसरी ओर, अमेरिका और उसके सहयोगी देश पुतिन को सबक सिखाने की फिराक में हैं.

G20 Foreign Ministers Meeting: दुनिया के धनी और विकासशील देशों के समूह जी-20 (G20) के विदेश मंत्रियों (Foreign Ministers) की बैठक इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) आज होगी. इस वार्ता का एजेंडा वैश्विक सहयोग और खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है, लेकिन इसमें यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) की गूंज सुनाई देने की उम्मीद की जा रही है.

हालांकि, वार्ता से पहले ही व्याप्त चिंताएं सामने आने लगी हैं. बाली पहुंचने से पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कई एशियाई देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिनका मकसद वार्ता से पहले समर्थन जुटाना और क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत बनाना है. दूसरी ओर, अमेरिका और उसके सहयोगी देश कई तरीकों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सबक सिखाने की फिराक में हैं, जिसमें नवंबर में बाली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने की धमकी भी शामिल है.

यूक्रेन युद्ध पर इंडोनेशिया ने अपनाया तटस्थ रवैया
इस साल, जी-20 शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष इंडोनेशिया पर सम्मेलन का आयोजक होने के साथ साथ विश्व पटल पर और अधिक रचनात्मक भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी है. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मामले में इंडोनेशिया ने तटस्थ रवैया अपनाया है और राष्ट्रपति जोको विदोदो भी इस मामले में अपने रुख पर कायम रहे हैं.

यूक्रेन जी-20 समूह में शामिल नहीं है, लेकिन विदोदो ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को नवंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि जेलेंस्की ने साफ कर दिया है कि यदि युद्ध जारी रहता है, तो वह सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे और वीडियो लिंक के जरिये चर्चा पर नजर रखेंगे.

पुतिन भी जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे
बताया जा रहा है कि विदोदो ने जर्मनी (Germany) में हुए जी-7 सम्मेलन से इतर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी से कहा था कि पुतिन (Putin) भी जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे. हालांकि रूस (Russia) की तरफ से कहा गया है कि इसपर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें: 

Kabul Airport Deal: काबुल एयरपोर्ट UAE को सौंपने के लिए तैयार हो गया तालिबान, समझौते के बाद उड़ानें शुरू हो जाएंगी

Boris Johnson Resigns: बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के पीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर वह उदास हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget