एक्सप्लोरर

बैंक से धोखधड़ी करने वाली कंपनी पर ईडी का बड़ा एक्शन, 110 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

लक्षाणी इंडिया लिमिटेड और उनकी ग्रुप कंपनियों ने मिलकर इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद ईडी ने करीब 110 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज की है.

प्रवर्तन निदेशालय के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में 7 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है. इन संपत्तियों की कुल कीमत 110 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. ये कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है. ये मामला लक्षाणी इंडिया लिमिटेड, लक्षाणी रबर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, लक्षाणी अपैरल प्राइवेट लिमिटेड और उनकी अन्य ग्रुप कंपनियों से जुड़ा हुआ है. 

ED की ये जांच सीबीआई दिल्ली और चंडीगढ़ द्वारा 2021 और 2023 में दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी. इन मामलों में लक्षाणी इंडिया लिमिटेड और उनकी ग्रुप कंपनियों के प्रमोटर्स पीडी लक्षाणी और सुमन लक्षाणी को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बैंकों से फ्रॉड करने का आरोपी बनाया गया है. 

बैंक से हुआ था 162 करोड़ का फ्रॉड

जांच में खुलासा हुआ है कि लक्षाणी इंडिया लिमिटेड और उनकी ग्रुप कंपनियों ने मिलकर इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ धोखाधड़ी की है. आरोप है कि इन कंपनियों ने फंड्स का गलत इस्तेमाल किया, पैसों को दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किया और गलत जानकारियां देकर बैंकों को चूना लगाया. इससे बैंकों को लगभग 162 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

कंपनियों ने नुकसान में बेचा अपना सामान

ED की जांच में ये भी सामने आया है कि इन बैंकों द्वारा लक्षाणी ग्रुप को दिए गए बिजनेस और कैपिटल लोन तथा क्रेडिट फैसिलिटी का गलत इस्तेमाल किया गया. प्रमोटर्स के निर्देश पर ग्रुप कंपनियों ने संबंधित कंपनियों को नुकसान में सामान बेचा, सिस्टर कंसर्न कंपनियों के लोन चुकाए और डायरेक्टर्स को असामान्य रूप से ज्यादा ब्याज का भुगतान किया. 

ईडी ने क्या-क्या अटैच किया?

अब तक ED ने 5 कमर्शियल प्लॉट्स (20 एकड़ से अधिक), 2 एकड़ का एक फार्महाउस और एनसीआर क्षेत्र में एक कमर्शियल फ्लैट-कम-ऑफिस को अटैच कर लिया है. इस मामले की जांच अभी भी जारी है और आगे और संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget