एक्सप्लोरर

फिर सामने आयीं गुरमेहर, बोलीं- सपोर्ट के लिए धन्यवाद, विरोध करने वालों से नहीं डरती

नई दिल्ली: रामजस कॉलेज विवाद के शुरू देशभक्ति विवाद के बाद गुरमेहर कौर एक बार फिर सामने आई हैं. गुरमेहर ने एक बार फिर कहा है कि वो विरोध करने वालों से नहीं डरतीं हैं. गुरमेहर ने कहा कि जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया उनका धन्यवाद, मैं फिर से कॉलेज जाकर अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहती हूं. अगर आप मेरे फैसले का सम्मान करते हैं तो मुझे अच्छा लगेगा. गुरमेहर इस वक्त जालंधर में हैं.

गुरमेहर ने क्यों छोड़ी थी दिल्ली ? रेप और जान से मारने की कथित धमकियों के बाद गुरमेहर ने दिल्ली छोड़ दी थी. गुरमेहर ने दोस्त बाताया था कि ‘कुछ देर पहले गुरमेहर से बात हुई. वो वाकई डरी हुई हैं. वो फिलहाल दिल्ली छोड़कर जा रही हैं. हमारा देश ऐसा बनता जा रहा है, ये दुख की बात है. ये वाकई दुखद है. मुझे उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर गुरमेहर के पीछे पड़ने वाले लोगों को खुद पर गर्व हो रहा होगा. जिनमें नेता, अभिनेता और खिलाड़ी शामिल हैं. बधाई हो !’

कौन हैं गुरमेहर कौर ?

गुरमेहर कौर शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी हैं. रामजस कॉलेज में विवाद के बाद गुलमेहर ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था, ''मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती हूं. मैं एबीवीपी से नहीं डरती. मैं अकेली नहीं हूं. भारत का हर छात्र मेरे साथ है.’’ #StudentAgainstABVP.

गुरमेहर की इसी पोस्ट के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दी जाने लगी. इतना ही नहीं गुरमेहर पर हमला बोलने के लिए उनका एक पुराना वीडियो भी सामने लाया गया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की अपील की थी. इस वीडियो में उन्होंने कहा था, ‘’मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा है.’’

क्या है रामजस कॉलेज विवाद ?

डीयू के रामजस कॉलेज के एक सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाने से जुड़ा है. देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर के साथ ही कन्हैया कुमार और अनिर्बान पिछले साल जेल गए थे. एबीवीपी के विरोध के बाद सेमिनार तो रद्द कर दिया गया लेकिन एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन आमने-सामने आ गए थे. बाद में एबीवीपी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि वामपंथी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे.

पहले भी सुर्खियों में आयीं थी गुरमेहर

गुरमेहर कौर पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब उसका वीडियो- सोल्जर ऑफ पीस- यू ट्यूब पर वायरल हुआ था. सोल्जर ऑफ पीस वीडियो में गुरमेहर ने 36 पोस्टर के जरिए अपनी बात कही थी. इस वीडियो में गुरमेहर ने अपना संदेश हुए कहा था, ”जब मैं दो साल की थी तो मेरे पिता शहीद हो गए उनकी बहुत कम यादें हैं मेरे पास लेकिन मुझे ये याद है कि एक पिता के ना होने का अहसास क्या होता है. मुझे ये भी याद है कि मैं पाकिस्तान और पाकिस्तानियों से कितनी नफरत करती थी क्योंकि मुझे लगता था कि पाकिस्तान ने मेरे पिता को मारा है? जब मैं 6 साल की थी तो मैंने बुरका पहने एक औरत को मारने की कोशिश की थी लेकिन फिर मेरी मां ने मुझे संभाला मुझे समझाया कि पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा उन्हें युद्ध ने मारा है, अगर युद्ध ना होता तो मेरे पिता साथ होते.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
Delhi CJP Protest LIVE: रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन, 3500 से ज्यादा हिरासत में
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, मुंबई प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए गए 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारी
एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, मुंबई प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए गए 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget