एक्सप्लोरर

गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल: घट रहा है हार्दिक पटेल का जादू

लोकनीति और सीएसडीएस के साथ मिलकर एबीपी न्यूज़ ने एक सर्वे किया है जिसके मुताबिक हार्दिक की लोकप्रियता का ग्राफ घटता दिखाई दे रहा है.

नई दिल्ली: पिछले लंबे वक्त से हार्दिक पटेल गुजरात चुनाव के हीरो बने हुए हैं. पाटीदार आंदोलन के चेहरे और लगातार विवादों में रहने वाले हार्दिक की लोकप्रियता आखिर पाटीदारों के बीच कितनी है? लोकनीति और सीएसडीएस के साथ मिलकर एबीपी न्यूज़ ने एक सर्वे किया है जिसके मुताबिक हार्दिक की लोकप्रियता का ग्राफ घटता दिखाई दे रहा है.

हार्दिक पटेल

22 साल के हार्दिक पटेल ने गुजरात की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया और सभी स्थापित राजनीतिज्ञों को हिला कर रख दिया. 1993 में जन्मे हार्दिक ग्रेजुएट हैं और उनके पिता बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं. हार्दिक ने जब आरक्षण की हुंकार भरी तो उनकी एक आवाज पर लाखों लोग सड़कों पर उतर आए. पिछले कुछ दिनों से वो लगातार विवादों में रहे हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल: अब पटेल समाज की पहली पसंद कांग्रेस

आखिर पटेल समुदाय में हार्दिक की लोकप्रियता कितनी है? सर्वे से साफ है कि लोकप्रियता घटी है लेकिन फिर भी 58 प्रतिशत पटेल समाज के लोग हार्दिक के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

- अगस्त में 61 प्रतिशत पटेल समाज हार्दिक के साथ था. - अक्टूबर में 64 प्रतिशत पटेल समाज हार्दिक के साथ था. - नवंबर में 58 प्रतिशत पटेल समाज हार्दिक के साथ था.

गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल: जीएसटी से गुजरात के कारोबारी संतुष्ट नहीं

लोकप्रियता कम होने के संभावित कारण-

- आरोप लगा कि हार्दिक और राहुल के बीच डील हो गई है. एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी हो गई जिसमें हार्दिक के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा था. आरोप लगाया गया कि राहुल के साथ मीटिंग के बाद हार्दिक पैसों से भरा बैग लेकर निकले हैं.

- हार्दिक की एक कथित सेक्स सीडी जारी की गई जिसकी आशंका हार्दिक ने पहले ही जता दी थी. थोड़े ही वक्त के बाद एक सीडी और जारी की गई. हार्दिक ने अपने पक्ष में कहा कि जनता 222 साल के युवा की नहीं बल्कि 22 साल के विकास की सीडी देखना चाहती है.

- राहुल गांधी के साथ बढ़ती दोस्ती, कांग्रेस को समर्थन और आरक्षण के फॉर्मूले पर बहस के बाद भी हार्दिक की लोकप्रियता में गिरावट आई है. पीएम मोदी ने भी आरक्षण के फॉर्मूले पर सवाल उठाए थे और एबीपी न्यूज़ शिखर सम्मेलन में रविशंकर प्रसाद ने भी इस फॉर्मूले पर सवाल खड़ा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget