एक्सप्लोरर

गुजरात: जेटली से मिलने के बाद सूरत में कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल खत्म

केन्द्र सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर गौर करने का आश्वासन मिलने के बाद सूरत के कपड़ा व्यापारियों ने दो सप्ताह से जारी हड़ताल समाप्त कर दी है. कपड़ा क्षेत्र पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाये जाने के विरोध में कपड़ा व्यापारी हड़ताल पर चल रहे थे.

सूरत: केन्द्र सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर गौर करने का आश्वासन मिलने के बाद सूरत के कपड़ा व्यापारियों ने दो सप्ताह से जारी हड़ताल समाप्त कर दी है. कपड़ा क्षेत्र पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाये जाने के विरोध में कपड़ा व्यापारी हड़ताल पर चल रहे थे.

सूरत के हजारों कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी की नई कर व्यवस्था के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से अपनी दुकानें बंद रखीं हुई थी. कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ हड़ताल और विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा वित्त मंत्री के साथ मुलाकात करने के बाद की है.

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने 17 जुलाई को नयी दिल्ली में वित्त मंत्री से मुलाकात की. एक कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल ने बताया, ‘‘मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री जेटली ने हमें आश्वासन दिया कि कपड़े पर जीएसटी के मुद्दे पर जीएसटी परिषद की अगली बैठक में विचार किया जायेगा. यह बैठक पांच अगस्त को होगी. उनके इस आश्वासन के बाद हमने तब तक के लिये हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है.’’

 व्यापारी ने कहा, ‘‘जीएसटी की प्रस्तावित बैठक में यदि अनुकूल फैसला नहीं आता है तो हम अपनी मांग उठाने के लिये फिर से हड़ताल पर जाने का फैसला कर सकते हैं. हम कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी समाप्त किये जाने की मांग कर रहे हैं.’’ सूरत देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है.

कपड़ा व्यापारियों ने तीन जुलाई को सूरत के रिंग रोड़ पर एकत्रित होकर कपड़ा कारोबार पर जीएसटी हटाने की मांग करते हुये विरोध प्रदर्शन किया था. उसके बाद आठ जुलाई को उन्होंने कपड़ा क्षेत्र पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में रैली निकाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरभ को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरभ को पहले से पता था कि...'
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget