एक्सप्लोरर

गुजरात: रुपाणी कैबिनेट में पाटीदार के 6 नेता समेत 20 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी.

गांधीनगर: विजय रुपाणी आज दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सीएम रुपाणी के साथ 20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रुपाणी, नितिन पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के साथ मिलकर कैबिनेट की रूपरेखा तैयार की है. आपको बताते हैं कि रुपाणी कैबिनेट में कौन कौन शामिल होगा. कौन-कौन हो सकता है शामिल? सीएम रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के अलावा पिछली सरकार में मंत्री और धोलका से विधायक भूपेंद्र सिंह चुड़ासमा, नारणपुरा से विधायक कौशिक पटेल, बोटाद से विधायक सौरभ पटेल, जेतपुर से विधायक जयेश राधडिया, गणपत वसावा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जामनगर से विधायक आरसी फल्दु, चाणस्मा से विधायक दिलीप ठाकोर, गृह राज्यमंत्री रहे और वटवा से विधायक प्रदीप सिंह जाडेजा, अंजार से विधायक वासणभाई अहीर, भावनगर ग्रामीण से विधायक पुरुषोत्तम सोलंकी, देवगढ़ बारिया से विधायक बचूभाई खाबड़, अंकलेश्वर से विधायक ईश्वर पटेल, सूरत के वराछा से विधायक कुमार कानाणी, बारडोली से विधायक ईश्वर परमार, उमरगांव से विधायक रमण पाटकर, हालोल से विधायक जयद्रथ सिंह परमार, भावनगर से विधायक विभावरीबेन दवे और थराड से विधायक परबत पटेल को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. गुजरात में रुपाणी सरकार का शपथग्रहण समारोह आज, पीएम मोदी और एनडीए के सीएम होंगे शामिल सीएम और डिप्टी समेत 20 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. रुपाणी कैबिनेट की एक खास बात है कि मंत्रिमंडल में छह पाटीदार नेताओं के नाम हैं. गुजरात चुनाव से पहले पाटीदार समाज की नाराजगी की बात कही जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने फिर भी बहुमत हासिल कर लिया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीती थीं 99 सीटें रुपाणी और पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों-वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में बीजेपी विधायक दल के क्रमश: नेता और उपनेता चुने गये थे. बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल किया था. बीजेपी ने लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीता वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी. उसने 2012 में 115 सीटें हासिल की थीं. बीजेपी ने गुजरात में लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीता है. विपक्षी कांग्रेस ने अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही है. उसे 2012 में 61 सीटें मिली थीं, इस बार उसने 77 सीटें जीती हैं. सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा में उसके पास कुल 80 सीटें हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget