एक्सप्लोरर

Hanuman Temple Controversy: भगवान हनुमान को बताया स्वामीनारायण का भक्त, खड़ा हो गया विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

Swaminarayan Controversy: हिंदू नेताओं ने भगवान हनुमान के विवादित चित्रों को हटाने की मांग की, जिसमें उन्हें स्वामीनारायण के भक्त की तरह दिखाया गया है.

Lord Hanuman Murals Controversy: स्वामीनारायण संप्रदाय ने सालंगपुर शहर में एक मंदिर में भगवान हनुमान की विशाल मूर्ति के शीर्ष पर स्थापित विवादास्पद चित्रों (दीवार पर उकेरी हुई तस्वीर) को हटाने की बात कही है. ऐसा तब कहा गया जब हिंदू धार्मिक नेताओं से इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. 

दरअसल बोटाद जिले (गुजरात) के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के कुछ भित्ति चित्रों में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के भक्त के रूप में दिखाया गया है. कुछ महीने पहले मंदिर प्रबंधन ने परिसर में भगवान हनुमान की 54 फीट की मूर्ति स्थापित की थी. इसके चबूतरे की दीवार भित्तिचित्रों से ढकी हुई है. एक भित्तिचित्र में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने घुटने टेकते हुए दिखाया गया है. सहजानंद स्वामी को स्वामीनारायण संप्रदाय में भगवान माना जाता है. 

एक अन्य चित्र में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के माता-पिता के सामने हाथ जोड़े खड़े दिखाया गया है. इस पर हिंदू धार्मिक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. वे लगभग एक सप्ताह से इन भित्ति चित्रों को हटाने की मांग कर रहे थे और उन्होंने ऐसा न करने पर कार्रवाई की धमकी दी थी. 

मुख्यमंत्री की साथ हुई बैठक

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सोमवार को संप्रदाय के कुछ प्रमुख नेताओं ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की. विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार शाम को शिवानंद आश्रम में एक बैठक आयोजित की, जिसमें चैतन्य शंभू महाराज सहित संप्रदाय के विभिन्न हिंदू संतों और प्रमुख नेताओं ने भाग लिया. 

इस बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भित्तिचित्रों को मंदिर प्रबंधन मंगलवार सूर्योदय से पहले हटा देगा. बैठक के बाद शिवानंद आश्रम के स्वामी परमात्मानंद सरस्वती ने कहा कि विवादास्पद भित्ति चित्र मंगलवार को सूर्योदय से पहले हटा दिए जाएंगे. 

इंडियन एक्सप्रेस ने इस बैठक में शामिल होने वाले चैतन्य शंभू महाराज से बात की है. वह विश्व हिंदू परिषद के सदस्य हैं. चैतन्य शंभू महाराज ने बताया, ''वरिष्ठ हिंदू धार्मिक नेताओं और सालंगपुर स्वामीनारायण मंदिर के प्रमुख विवेक स्वामीजी सहित वडताल धाम के अलग-अलग नेताओं के बीच सद्भावना बैठक शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई.कल सूर्योदय से पहले भित्तिचित्रों को हटाने का संकल्प लिया गया है.''

(इनपुट पीटीआई से)

ये भी पढ़ें:

खेतों का दौरा, बाजरा रंगोली, लाइव कुकिंग... G20 में आने वाले नेताओं की पत्नियों के लिए हुए ये खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget