एक्सप्लोरर

शंकर सिंह वाघेला के इस्तीफे से गुजरात में बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल

शंकर सिंह वाघेला ने कल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. वाघेला का ये कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. वहीं, इससे बीजेपी को विधानसभा चुनावों में फायदा मिलेगा

गांधीनगर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बापू के नाम से मशहूर शंकर सिंह वाघेला ने कल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. वाघेला का ये कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि गुजरात में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और  कांग्रेस के पास गुजरात में कोई बड़ा चेहरा नहीं है.

मैं अपने आप कांगेस को मेरी ओर से मुक्त करता हूं- वाघेला

गांधीनगर में अपने 77वें जन्मदिन के मौके पर वाघेला ने समर्थकों का एक सम्मेलन बुलाकर कहा, ‘’मैं अपने आप कांगेस को मेरी ओर से मुक्त करता हूं. अपने गले में कोई झंडा नहीं लगाना. मैं कोई दल में शामिल नहीं होऊंगा.विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा भेज रहा हूं.’’ कांग्रेस से वाघेला की नाराजगी पिछले लंबे समय से चल रही थी.

शंकर सिंह वाघेला के इस्तीफे से गुजरात में बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलखबरों के मुताबिक, वाघेला चाहते थे कि कांग्रेस उन्हें चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई. वाघेला ने न सिर्फ पार्टी छोड़ी है बल्कि कांग्रेस के विनाशकाल की भविष्यवाणी भी कर दी. वाघेला ने कहा, ‘’पार्टी ने हमको 24 घंटे पहले निकाल दिया है. पता नहीं मैं क्या कहने वाला था. विनाशकाले विपरीत बुद्धि.’’

कांग्रेस ने कहा, वाघेला पर नहीं की गई कोई कार्रवाई

वाघेला के कांग्रेस पर लगाए गए इन आरोप के बाद कांग्रेस की तरफ से भी सफाई दी गई. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘’उनके खिलाफ न कोई कार्रवाई की और न निकाला गया है. पद छोड़ने का निर्णय उनका अपना है. वो चाहते थे उन्हें अध्यक्ष बनाया जाए.’’ कांग्रेस और वाघेला के बीच की खाई तब और बढ़ गई जब राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस क्रॉस वोटिंग की बात सामने आयी.

कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के लिए वाघेला को जिम्मेदार माना!

गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के 57 विधायक हैं, लेकिन मीरा कुमार को केवल 49 कांग्रेसी विधायकों के वोट मिले. इस क्रॉस वोटिंग के लिए वाघेला को जिम्मेदार माना गया. पार्टी छोड़ने के वाघेला के एलान के पहले कांग्रेस के नौ विधायकों ने उनके साथ गुप्त बैठक की. यही नहीं मंच पर भी कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक मौजूद थे.

कांग्रेस की मुश्किल में बीजेपी का फायदा

खबरों के मुताबिक अगले महीने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले 10 से 12 विधायक कांग्रेस को झटका दे सकते हैं. यानी कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. कांग्रेस की इस मुश्किल में बीजेपी को अपना फायदा दिख रहा है.

हालांकि वाघेला ने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही ये एलान भी किया कि वो अब न बीजेपी में शामिल होंगे न किसी और दल में बल्कि राजनीति से ही संन्यास ले लेगें, लेकिन साथ ये भी कहा कि वो कभी रिटायर नहीं होंगे. वाघेला ने संन्यास तो लिया है पर भाषण में बता दिया है कि री एंट्री का रास्ता अभी खुला हुआ है.

कांग्रेस से निकाले जाने पर बोले वाघेला, 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'

जानें कौन हैं गुजरात में बापू के नाम से मशहूर शंकर सिंह वाघेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget