एक्सप्लोरर

MCD में हार से निराश लेकिन गुजरात-हिमाचल नतीजे से पहले बीजेपी उत्साहित, कपिल मिश्रा बोले- आज पूरा देश जान जाएगा कि...

Gujarat Results 2022: परिणाम आने से पहले ही दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा है.

Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना आज (08 दिसंबर) हो रही है. इससे पहले तमाम एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर बीजेपी का खेमा काफी उत्साहित देखने को मिला. इस बीच, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. कपिल मिश्रा ने कहा, ''आज गुजरात का परिणाम आने से पहले केजरीवाल जी को IB का नाम लेकर झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए. आज पूरा देश जान जाएगा कि केजरीवाल जो बोले वो झूठ है और केजरीवाल जो लिखकर दें वो महाझूठ.'' बता दें कि गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उनके पास पक्की रिपोर्ट आई है कि इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. 

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी बीजेपी- पूर्णेश मोदी

गुजरात के मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्णेश मोदी ने दावा किया है कि इस बार बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. उनका दावा है कि सबसे ज्यादा वोट शेयर बीजेपी को मिलेगा. उन्होंने कहा, ''आज (8 दिसंबर) दोपहर तक, सब पता चल जाएगा. बीजेपी बहुत बड़े पैमाने पर जीतेगी. बीजेपी विकास के नाम पर राजनीति कर रही है.''

कांग्रेस विधायक का दावा- हम बनाएंगे सरकार

वहीं, कांग्रेस का दावा है कि जब रिलज्ट सामने आएगा तो सारे एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे. कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी ने दावा किया है कि इस बार गुजरात में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने वाली है. उन्होंने कहा, ''गुजरात में कांग्रेस की साइलेंट लहर चली है. यह विधानसभा चुनाव गुजरात और देश को एक नई दिशा देगा. राज्य में बदलाव बहुत जरूरी है.'' उन्होंने कहा, ''यह चुनाव निरंकुशता, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ होने जा रहा है.'' जिग्नेश ने दावा किया कि एग्जिट पोल के उलट, इस बार कांग्रेस पार्टी को 120 सीटें मिलने जा रही हैं.

गुजरात में बीजेपी रच पाएगी इतिहास?

प्रदेश में पिछले 27 वर्षों से बीजेपी की सरकार है और पार्टी इस बार भी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रही है. तकरीबन सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी हो रही है. बीजेपी यदि गुजरात में सरकार बनाने में सफल रहती है तो वह लगातार एक राज्य में 32 साल तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड बना लेगी. हालांकि, इस रिकॉर्ड में सबसे आगे CPM है, उसने पश्चिम बंगाल में लगातार 34 साल तक शासन किया था. 

गुजरात में AAP के प्रदर्शन पर टिकी निगाहें

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जबरदस्त चुनावी अभियान चलाया था. दिल्ली, AAP पंजाब और गोवा में पहले ही 'राज्य पार्टी' के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुकी है, 'राष्ट्रीय पार्टी' का दर्जा हासिल करने से वह सिर्फ एक राज्य दूर है. यदि गुजरात में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: गुजरात के वडगाम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, क्या दूसरी बार जीतेंगे जिग्नेश मेवाणी या बदलेगा समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget