एक्सप्लोरर

गुजरात: 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आज, विदेश मंत्री जयशंकर और BJP नेता ठाकोर की जीत तय

हार की पूरी संभावना के बावजूद कांग्रेस अपने शेष 69 विधायकों को एक साथ उत्तर गुजरात के एक रिसॉर्ट में ले गयी है ताकि उसे क्रॉस वोटिंग जैसी शर्मनाक स्थिति न झेलनी पड़े.

गांधीनगर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण खाली हुई गुजरात कोटे की राज्यसभा की दो सीटों पर आज उपचुनाव होगा. मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक होगा. 5 बजे से मतगणना होगी और इसके बाद नतीजे भी घोषित कर दिये जायेंगे. गुजरात विधानसभा के अंकगणित को देखते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों वर्तमान विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेता जुगलजी ठाकोर की जीत पक्की मानी जा रही है.

कुल 175 विधायक ही मतदान कर सकेंगे

बता दें कि 182 सदस्यीय विधानसभा में चार सीटें लोकसभा चुनाव जीतने वाले चार बीजेपी विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हैं, जबकि तीन अन्य विधायक बीजेपी के पबुभा माणोक (द्वारका सीट), कांग्रेस के भगवान बारड़ (तलाला) और निर्दलीय भूपेंद्र खांट अलग अलग कारणों से अयोज्ञ घोषित हैं. इस तरह कुल 175 विधायक ही मतदान कर सकेंगे. इनमें से बीजेपी के 100 हैं जो जीत के लिए जरूरी पहली वरीयता वाले 88 मतों से कहीं अधिक हैं.

हार की पूरी संभावना के बावजूद 69 विधायकों को रिसॉर्ट में ले गई कांग्रेस

कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं जिनमें से दो अल्पेश ठाकोर और धवल झाला ने बगावती तेवर अपना रखा है. हार की पूरी संभावना के बावजूद कांग्रेस अपने शेष 69 विधायकों को एक साथ उत्तर गुजरात के एक रिसॉर्ट में ले गयी है ताकि उसे क्रॉस वोटिंग जैसी शर्मनाक स्थिति न झेलनी पड़े.

चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

गौरतलब है कि पार्टी ने दोनों सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने (यानी दोनों सीटों के लिए एक विधायक को अलग-अलग वोट देने की छूट होने) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी पर अदालत ने फिलहाल चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से इंकार कर दिया है. पार्टी ने गौरव पंडया और पूर्व मंत्री चंद्रिकाबेन चूड़ास्मा को प्रत्याशी बनाया है. बाकी विधायकों में से एक निर्दलीय, एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और दो भारतीय ट्राइबल पार्टी के हैं.

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार-2 का पहला बजट आज, सुबह 11 बजे लोकसभा में शुरु होगा वित्त मंत्री सीतारामन का भाषण

इनकम टैक्स पर क्या हो सकता है बजट का रुख, यहां पढ़ें

देश का बजट: रेलवे, सड़क-परिवहन और एविएशन सेक्टर के लिए बजट में क्या कुछ हो सकता है खास

देश का बजट: देश की सुरक्षा पर कितना खर्च कर सकती है मोदी सरकार, जानिए रक्षा बजट की ABCD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget