एक्सप्लोरर

देश में अब तक 3,81,305 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, आए साइड इफेक्ट के 580 मामले

AEFI (एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) यानी साइड इफेक्ट के 580 मामले अब तक सामने आए हैं. इनमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी. इसमे दिल्ली में 3, कर्णाटक में 2, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में एक-एक मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन सोमवार शाम 5 बजे तक 1 लाख 48 हज़ार 266 लाभार्थियों को टीका लगाया गया. अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 7 हज़ार 704 सेशन के माध्यम से अब तक कुल 3 लाख 81 हज़ार 305 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है.

AEFI (एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) यानी साइड इफेक्ट के 580 मामले अब तक सामने आए हैं. इनमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी. इसमे दिल्ली में 3, कर्णाटक में 2, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में एक-एक मामले सामने आए हैं.

- दिल्ली से रिपोर्ट किए गए तीन मामलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक लाभार्थी को पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में निरीक्षण में रखा गया है. - उत्तराखंड में एडवर्स इफ़ेक्ट फोलोविंग इम्यूनाइजेशन का एक मामला सामने आया है और अभी उस लाभार्थी की हालत स्थिर है और एम्स ऋषिकेश में निगरानी में है. - छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में निगरानी में है. - वहीं, कर्नाटक में AEFI के दो मामलों में से एक जिला अस्पताल चित्रदुर्ग में है और दूसरा व्यक्ति जनरल अस्पताल, चैलकेरे, चित्रदुर्ग में निरीक्षण में रखा गया है.

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि जिन दो लोगों की मौत वैक्सीन लगने के बाद हुई, उसकी वजह वैक्सीन नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के मुरादाबाद में 52 साल के पुरुष की मौत हुई, जिन्हें 16 जनवरी को टीका लगाया गया था और 17 जनवरी की शाम को उनकी मौत हो गई. उनकी मौत का कारण टीकाकरण नहीं है. उस व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत टीकाकरण से नहीं बल्कि कार्डियोपल्मोनरी बीमारी के कारण हुई थी.

इसके अलावा कर्नाटक के बेल्लारी में 43 साल की उम्र के पुरुष की मौत पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उसकी मौत भी एंटीरियर वॉल इंफारक्शन के साथ कार्डियोपल्मोनरी फेलियर की वजह से हुई, न कि टीका लगने से. उन्हें 16 जनवरी को टीका लगाया गया था और 18 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई. इनका पोस्टमार्टम आज विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बेल्लारी, कर्नाटक में किया गया.

किस राज्य में कितने लोगों को लगाया गया टीका

आंध्र प्रदेश - 9,758 अरुणाचल प्रदेश- 1,054 असम - 1,822 बिहार - 8,656 छत्तीसगढ - 4,459 दिल्ली - 3,111 हरियाणा - 3,486 हिमाचल प्रदेश - 2,914 जम्मू और कश्मीर - 1,139 झारखंड - 2,687 कर्नाटक - 36,888 केरल - 7,070 लक्षद्वीप - 180 मध्य प्रदेश - 6,665 मणिपुर - 291 मिजोरम - 220 नगालैंड - 864 ओडिशा - 22,579 पुदुचेरी - 183 पंजाब - 1,882 तमिलनाडु - 7,628 तेलंगाना - 10,352 त्रिपुरा - 1,211 उत्तराखंड - 1,579 पश्चिम बंगाल - 11,588

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ कमाती हैं आलिया, दीपिका सहित बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां? जानिए Income 

बंगाल: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, बोलीं- यह मेरे लिए लकी है  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget