एक्सप्लोरर

गुजरात: कोरोना काल में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, कोविड नियमों का किया जाएगा पालन

गुजरात सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना नियमों का पालन करते ये रथयात्रा निकाली जाएगी. इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर बना हुआ है. हर रोज हजारों की संख्या में कोविड-19 के संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना के कारण कई प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं. इस बीच गुजरात सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. गुजरात सरकार ने फैसला लिया है कि गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी.

गुजरात सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए कोरोना गाइडलाइन के तहत ये रथयात्रा निकाली जाएगी. इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा. हालांकि इस दौरान प्रसाद वितरण पर प्रतिबंध रहेगा और रथ यात्रा में हाथी, मंडली, ओर अन्य वाहनों को इजाजत नहीं दी गई है.

कर्फ्यू भी रहेगा

गुजरात सरकार का कहना है कि रथयात्रा जिस रूट से निकलेगी, उस रूट पर कर्फ्यू लगाया जाएगा. मंदिर से रथयात्रा निकलने और वापस आने के दौरान उस रूट पर कर्फ्यू रहेगा. सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रथयात्रा के रूट पर कर्फ्यू रहेगा. रथयात्रा के दौरान 7 पुलिस स्टेशन कर्फ्यू में रहेंगे. इस दौरान 19 किमी की रथयात्रा 5 घंटे में पूरी की जाएगी.

अमित शाह होंगे मौजूद

वहीं रथयात्रा 5 वाहनों के साथ निकलेगी. तीन रथ के साथ सिर्फ 5 वाहनों को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा रथ को खिंचने वाले खलासी का 48 घंटे पहले कोरोना टेस्टिंग किया जाएगा. रथयात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह मंगल आरती में उपस्थित रहेंगे. वहीं भोजन समारोह पर प्रतिबंध लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी से 7 और गुजरात से बने 5 मंत्री, जानें मोदी कैबिनेट विस्तार में किन राज्यों को मिला कितना प्रतिनिधित्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget