एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव में IS आतंकी: अहमद पटेल बोले- ‘सभी आरोप बेबुनियाद, राजनीति न करे बीजेपी’

अहमदाबाद के खाडिया इलाके में बम विस्फोट की योजना बनाने वाले दो आतंकियों को गुजरात एटीएस ने पकड़ा था. इसमे से एक संदिग्ध आतंकी अंकलेश्वर के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता था.

सूरत:  गुजरात की सियासत अब एक नया मोड़ ले चुकी है और इसमें आतंकियों की एंट्री हो गई है. कल रात मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात कांग्रेस के दिग्गज़ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल पर कई संगीन आरोप लगाते हुए राज्य़सभा से इस्तीफे की मांग की. इसपर अहमद पटेल ने कहा है कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. बीजेपी को इस मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. अहमद पटेल ने ट्वीट कर दी सफाई कल देर रात अहमद पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा,  ''बीजेपी के सभी आरोप बेबुनियाद है. ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए चुनाव को दिमाग में रखकर इस पर राजनीति न करे.'' उन्होंने कहा है कि आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.'' सीएम रुपाणी ने क्या आरोप लगाए? दरअसल कल सीएम रुपाणी ने अहमद पटेल पर कई आरोप लगाए थे. रुपाणी ने कहा था, ‘’सूरत से पकड़े गए दोनों आतंकी भरुच में जिस अस्पताल में काम करते थे, कांग्रेस नेता अहमद पटेल उसके कर्ताधर्ता हैं. ये उनका अस्पताल है.’’ उन्होंने कहा, ‘’आतंकियों के पकड़े जाने से दो दिन पहले ही पटेल ने इस्तीफा दिया, इसका क्या संबंध है? आप इस बात को जानते थे या नहीं ये देश को बताया पड़ेगा.’’ रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी जवाब दे कि क्या संबंध है? इतना ही नहीं सीएम रुपाणी ने एक और सवाल खड़ा किया और पूछा, ‘’साल 2016 में उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ राष्ट्रपति  जी उनके आमंत्रण से अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे. कार्यक्रम के होस्ट अहमद पटेल थे. कार्यक्रम के मंच पर भी बतौर होस्ट अहमद पटेल थे. अगर इस्तीफा दिया होता तो वो वहां क्यों थे?’’ दावा है कि अहमद पटेल सरदार पटेल अस्पताल के तीन साल पहले ट्रस्टी थे. अस्पताल ने खारिज किया रुपाणी का दावा सीएम विजय रुपाणी के इस दावे को अस्पताल ने खारिज कर दिया है. अस्पताल ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा है, ‘’कासिम उनके यहां काम करता था और उसकी नियुक्ति सभी नियमों के पालन के बाद हुई थी. अस्पताल के मुताबिक, चार अक्टूबर 2017 को कासिम नौकरी छोड़कर चला गया था.’’ अस्पताल ने कहा है, ‘’अफवाह फैलाई जा रही है कि अहमद पटेल और उनका परिवार अस्पताल के ट्रस्टी हैं. अस्पताल की तरफ से सफाई दी गई है कि इस अस्पताल के ट्रस्ट या मैनेजमेंट में अहमद पटेल या उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है.’’ उग्रवाद के बारे में कांग्रेस और देश को शिक्षा ना दें बीजेपी- सुरजेवाला वहीं, इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘’बीजेपी और गुजरात के सीएम रुपाणी अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप कांग्रेस के नेताओं पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी उग्रवाद के बारे में कांग्रेस और देश को शिक्षा ना दें, क्योंकि कहीं ना कहीं आपके नेताओं के हाथ किसी ना किसी तौर पर इस देश को तोड़ने वाली ताकतों से जुड़े हैं. अगर एटीएस के पास किसी उग्रवादी के खिलाफ सबूत है तो राष्ट्रहित में कार्रवाई करिए.’’ सूरत से पकड़े गए थे दोनों IS आतंकी

आपको बता दें कि अहमदाबाद के खाडिया इलाके में बम विस्फोट की योजना बनाने वाले दो आतंकियों को गुजरात एटीएस ने पकड़ा था. कासिम टिम्बरवाला ओर उबेद मिर्ज़ा दोनों आतंकी खाडिय़ा में धार्मिक स्थल को निशाना बनाने वाले थे. इसके लिए इनकी ओर से यहूदियों के आराधना स्थल की रैकी करने की बात सामने आई है. संदिग्ध आतंकी अंकलेश्वर के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता था. जबकि ओबेद मिर्जा सूरत में वकील के रूप में प्रेक्टिस कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget