एक्सप्लोरर

Gujarat Election: AAP की नजर सूरत पर क्यों? गोपाल इटालिया को यहां से बनाया उम्मीदवार

Gujarat Election 2022: 'आप' प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया गुजरात के प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से आते हैं. इटालिया ने 2015 में पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. अभी तक गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता आया था लेकिन 'आप' के पूरी ताकत से चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में लगातार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली से पार्टी सभी बड़े नेता गुजरात में डेरा जमाए हुए हैं.       

इस सबके बीच आम आदमी पार्टी के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को पार्टी की तरफ से सूरत की कतारगाम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि 'आप' ने पिछले स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत में बेहतर प्रदर्शन किया था. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के द्वीट करके गोपाल इटालिया की सीट का ऐलान किया. बता दें कि गोपाल इटालिया के साथ ही प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया को भी सूरत की करंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.     

पाटीदार वोटरों पर 'आप' की नजर
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, " राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी है. गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम विधानसभा और प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया को करंज विधानसभा से गुजरात की जनता चुनाव लड़ाएगी." वहीं आम आदमी पार्टी ने पाटीदार आंदोलन से निकले बड़े नेता अल्पेश कथेरिया और धार्मिक मालवीय को वारछा और ओलपाड विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने गोपाल इटालिया, पाटीदार आंदोलन के नेताओं को उम्मीदवार बनाकर अपनी रणनीति भी साफ कर दी है. 

सूरत के आसपास की सीटों पर पाटीदार निर्णायक
यानी कि आम आदमी पार्टी का फोकस कहीं न कहीं सूरत और इसके आसपास की सीटों पर पाटीदार वोटरों पर रहेगा. दरअसल 2017 विधानसभा के चुनाव से पहले सूरत के पास ही पाटीदार आंदोलन का खासा प्रभाव देखने को मिला था. लेकिन चुनाव बाद यहां बीजेपी को ही बढ़त मिली थी और पार्टी सभी 12 विधानसभा सीटों को जीतने में कामयाब हुई थी. 

इसलिए पाटीदार बाहुल्य इलाकों से बड़े उम्मीदवार उतारे
सूरत और इसके आसपास के जिलों में पाटीदारों की अच्छी तादात है, ऐसे में आम आदमी पार्टी अगर यहां से पाटीदारों को संदेश देने में कामयाब होती है तो इसका संदेश पूरे गुजरात में जाएगा. पार्टी यह बात अच्छी तरह से जानती है कि अगर बीजेपी को गुजरात की सत्ता से बेदखल करना है तो उसे पाटीदारों का साथ चाहिए होगा. खास बात ये है कि सूरत महानगर पालिका में 27 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में भी है. आम आदमी पार्टी गुजरात के पाटीदारों को अपने पाले में करने की भरसक कोशिश कर रही है, पार्टी ने इसलिए ही पाटीदार बाहुल्य इलाकों से बड़े उम्मीदवार उतारे हैं. 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया गुजरात के प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से आते हैं. इटालिया ने 2015 में पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget