एक्सप्लोरर

गुजरात में पहले चरण में हुआ 62.89% मतदान, पिछली बार के मुकाबले 4 फीसदी कम, देखिए जिलेवार आंकड़े

Gujarat के अमरेली और बोताड जिले में मतदाताओं के चेहरों पर काफी उदासीनता नजर आई. अमरेली में सिर्फ 57.59 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला तो बोताड में 57.58 प्रतिशत वोटिंग हुई.

Gujarat Election First Phase Voting Percentage: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 89 विधानसभा सीटों पर 62.89 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 2017 के विधानसभा चुनाव में इन्हीं सीटों पर पहले चरण में 66.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. यानी कि पिछली बार की तुलना में इस बार 4 फीसदी कम वोटिंग हुई. चुनाव आयोग ने बताया कि जामनगर जिले के धराफा, नर्मदा जिले के सामोट और भरूच जिले के केसर गांव ने इस बार पूरी तरह से चुनाव का बहिष्कार किया है.

गुजरात के अमरेली जिले में 57.59 फीसदी, भरूच में 66.61 फीसदी, भावनगर में 59.17 फीसदी, बोताड में 57.58 फीसदी, डांग में 67.33 फीसदी, देवभूमि द्वारका में 61.70 फीसदी, गिर सोमनाथ में 65.93 फीसदी, जामनगर में 58.01 फीसदी, जूनागढ़ में 59.52 फीसदी, कच्छ में 59.80 फीसदी, मोरबी में 69.77 फीसदी, नर्मदा में 73.50 फीसदी, नसवारी में 71.06 फीसदी, पोरबंदर में 59.51 फीसदी, राजकोट में 60.45 फीसदी, सूरत में 62.27 फीसदी, सुरेंद्र नगर में 62.46 फीसदी, तापी में 76.91 और वलसाड में 69.05 फीसदी मतदान हुआ.

कहां ज्यादा और कहां कम मतदान

गुजरात के अमरेली और बोताड जिले में मतदाताओं के चेहरों पर काफी उदासीनता नजर आई. अमरेली में सिर्फ 57.59 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला तो बोताड जिले में 57.58 प्रतिशत वोटिंग हुई. अब बात कर लेते हैं उन दो जिलों की जहां सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. पहले चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग तापी में हुई. यहां 76.91 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया. वहीं नर्मदा जिले में 62.27 वोट डाले गए.

कितने कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और VV-PAT बदले गए

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को मतदान शुरू होने से पहले 90 मिनट के दौरान किए गए मॉक पोल के दौरान 145 बैलेट यूनिट और 372 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट को बदला गया था. इसके अलावा मॉक पोल के दौरान 335 वीवीपैट भी बदले गए.

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने गुरुवार शाम को कहा, "जिन 19 जिलों में चुनाव हुए, उनमें 89 बैलेट यूनिट, 89 कंट्रोल यूनिट और 238 वीवीपीएटी बदले गए." मतदान शुरू होने के बाद पहले तीन घंटे में सुबह 11 बजे तक 33 बैलेट यूनिट और 29 कंट्रोल यूनिट को बदला गया. इसके अलावा, मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 69 वीवीपैट भी बदले गए. पहले चरण के चुनाव में 89 सीटों पर मतदान के लिए 26,269 बैलेट यूनिट, 25,430 कंट्रोल यूनिट और 25430 वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया गया.

कितनी शिकायतें मिलीं?

वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग को जोनल अधिकारियों और जिला प्रभारियों से ईवीएम और रिजर्व मशीनों के बारे में कुल 18 शिकायतें मिलीं. सीईओ गुजरात ने कहा, "ईवीएम के संबंध में जहां भी समस्याएं सामने आईं, उन्हें थोड़े समय में ही हल कर दिया गया." वहीं दिल्ली से चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को अलर्ट भी भेजा. उन्होंने कहा, "ईमेल और फोन कॉल के माध्यम से हमें कुल 104 शिकायतें मिली हैं." इसके अलावा, चुनाव आयोग को सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी 221 शिकायतें प्राप्त हुईं.

अधिकारी ने बताया कि सूरत जिले की लिंबायत सीट से बिजली कटौती की शिकायत मिली थी. भारती ने कहा, "बिजली 5-10 मिनट के भीतर बहाल कर दी गई." ईमेल के माध्यम से प्राप्त फर्जी मतदान शिकायतों के बारे में अधिकारी ने कहा कि शिकायतें गिर सोमनाथ और जामनगर से थीं. चुनाव आयोग ने उनमें "कोई योग्यता नहीं" पाए जाने के बाद शिकायतों को खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: रवींद्र जडेजा की बहन ने क्यों कहा, जामनगर में जडेजा vs जडेजा नहीं है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget