एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: रवींद्र जडेजा की बहन ने क्यों कहा, जामनगर में जडेजा vs जडेजा नहीं है?

Gujarat Election 2022: रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा की बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारी के बाद से ही नैना कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थीं.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को सम्मन्न हो गई, लेकिन राज्य के चुनाव दिलचस्प बने हुए हैं. भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन और कांग्रेस नेता नैना जडेजा ने गुरुवार को कहा कि यह जामनगर में "जडेजा बनाम जडेजा" नहीं है. दरअसल, नैना जडेजा की भाभी रीवाबा जडेजा जामनगर उत्तर से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. नैना लगातार अपनी भाभी के खिलाफ रहकर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थीं. 

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा की बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारी के बाद से ही नैना ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार किया है. नैना जडेजा के अनुसार, जामनगर में कई परिवारों के सदस्य अलग-अलग पार्टियों के लिए काम करते हैं. नैना ने लोगों से राज्य में बदलाव लाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है.

सरकार बदलने का यह मौका मिला है. नैना जडेजा 
नैना ने कहा, "लोगों को पांच साल बाद सरकार बदलने का यह मौका मिला है. बीजेपी ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं. उन्होंने बहुत सी बातें कही थीं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. राज्य की शिक्षा प्रणाली को काफी नुकसान हुआ है और महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. लोगों को समझना चाहिए कि सरकार बदलने की जरूरत है, क्योंकि अगर वे बार-बार सत्ता में आते रहे तो उन्हें गर्व होगा कि वे ही इस देश को चला सकते हैं. लेकिन वास्तव में वे कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने जनता से किए अपने वादे भी पूरे नहीं किए." 

जो बेहतर होगा वह जीतेगा...
यह पूछे जाने पर कि क्या जामनगर में जडेजा बनाम जडेजा की लड़ाई क्यों है तो इसपर उन्होंने कहा, नहीं.. ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं हो रहा है. जामनगर में कई परिवारों के सदस्य अलग-अलग पार्टियों के लिए काम कर रहे हैं. अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें, अपना 100 प्रतिशत दें और जो सबसे बेहतर होगा, वह जीतेगा."

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 89 सीटों के लिए मतदान किए जा रहे हैं. वहीं राज्य की बाकी की बची सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी. दूसरा फेज सोमवार 5 दिसंबर को होगा, जिसमें 93 सीटों पर वोटिंग होगी. बता दें कि गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: सोनिया गांधी ने चुनावी रैलियों को संबोधित करना क्यों बंद कर दिया है?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget