एक्सप्लोरर

'एटॉमिक रेडिएशन से बचे रहते हैं गाय के गोबर से बने घर...', गौहत्या पर गुजरात की एक अदालत की टिप्पणी

Gujarat News: अदालत ने कहा, "अगर गौहत्या बंद हो जाए तो धरती की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी."

Gujarat Court On Cow Slaughter: गुजरात के तापी जिले की एक अदालत ने गायों की तस्करी करने के मामले में एक शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा सुनाते वक्त अदालत ने गौहत्या को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए बड़ी खास टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा, "अगर गौ हत्याएं रोक दी जाएं तो धरती की सारी समस्याएं खुद ब खुद ही सुलझ जाएंगी." 

कानूनी समाचार वेबसाइट लाइव लॉ की एक खबर के मुताबिक, तापी जिला अदालत ने अपने आदेश में कहा, "अगर गौहत्या बंद हो जाए तो धरती की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी." जिला अदालत के मुख्य जिला न्यायाधीश समीर विनोदचंद्रा व्यास ने आगे कहा, "गाय के गोबर के इस्तेमाल से बनाए घरों पर एटॉमिक रेडिएशन का भी असर नहीं होता है."

गौमूत्र से कई बीमारियों के इलाज बताया

उन्होंने अपने आदेश में गाय के अनगिनत फायदे गिनाए. उन्होंने कहा, "गौमूत्र से कई लाइलाज बीमारियों के इलाज तक संभव हैं." न्यायाधीश ने दावा किया कि धर्म की उत्पत्ति गाय से हुई है क्योंकि धर्म वृषभ से बनता है गाय का बेटा ही वृषभ होता है. अदालत ने कहा, "जहां गायें सुखी रहती हैं, सभी धन और संपत्ति प्राप्त होती है. गाय रुद्र की मां है, वसु की बेटी, अदिति पुत्रों की बहन और ध्रुरूप अमृत का खजाना है." 

गौहत्या को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा

मुख्य जिला न्यायधीश ने आगे कहा, "गाय केवल एक जानवर नहीं है, बल्कि यह मां है. इसलिए इसे मां का नाम दिया गया है. एक गाय 68 करोड़ पवित्र स्थानों और तैंतीस करोड़ देवताओं का जीवित ग्रह है. जिस दिन गाय के रक्त की एक बूंद भी पृथ्वी पर नहीं गिरेगी, पृथ्वी की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी."

न्यायाधीश ने गौहत्या को जलवायु परिवर्तन से भी जोड़ा. उन्होंने कहा, "आज जो समस्याएं हैं, वे बढ़ते चिड़चिड़ेपन और गर्म स्वभाव के कारण हैं. इसमें वृद्धि का एकमात्र कारण गायों का वध है." हालांकि, जज के इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. 

किस मामले में अदालत ने कहीं ये बातें?

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, 27 अगस्त 2020 को पुलिस ने अवैध रूप से 16 से ज्यादा गायों और बछड़ों से भरे एक ट्रक को पकड़ा था. ट्रक के साथ मोहम्मद अमीन नाम का शख्स भी गिरफ्तार किया गया था. आरोपी पर गुजरात पशु संरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2017, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, गुजरात नियंत्रण पशु परिवहन आदेश 1975 और गुजरात आवश्यक वस्तु और पशु नियंत्रण अधिनियम 2015 और केंद्रीय मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2015 के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदम दर्ज किया गया था. अदालत ने इसी मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें-Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, 2017 से था एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget