एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, ‘हमें न घसीटो, अपने दम पर जीतो’

दरअसल पीएम मोदी पिछले कई दिनों से गुजरात की चुनावी रैलियाों में पाकिस्तान का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव विकास और मंदिर के मुद्दे से हटकर अब पाकिस्तान पर अटक गया है. कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं की बैठक के बीजेपी के आरोप पर पाकिस्तान का बयान आया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अपने चुनावी लड़ाई में बेवजह पाकिस्तान को घसीट रहा है. पाकिस्तान ने क्या कहा है? पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा है, ‘’चुनावी बहस में भारत पाकिस्तान को घसीटना बंद करे. अपनी ताकत पर चुनाव जीतें. आधारहीन और मनगढ़ंत साजिश की गैर जिम्मेदाराना बात न करें.’’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर किया कांग्रेस पर हमला बता दें कि गुजरात में इन दिनों विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा था, ''कल टीवी पर, अखबार में एक जबरदस्त चर्चा थी और चर्चा इस बात की थी कि मणिशंकर के घर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मणिशंकर के घर पर मीटिंग हुई. ये मीटिंग तीन घंटे तक चली और दूसरे दिन मणिशंकर ने मोदी को नीच कहा. ये एक गंभीर मामला है कि पाकिस्तान के लोगों के साथ गुप्त मीटिंग करने का कारण क्या है ?'' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''पाकिस्तान सेना के भूतपूर्व डायरेक्टर जनरल अशरद रफीक कहते हैं कि गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट करना चाहिए.'' मणिशंकर ने दी थी मेरी सुपारी- पीएम मोदी वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर पर आरोप लगाते हुए एक रैली में कहा था कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान गए थे और सवाल उठाया कि क्या वो पाकिस्तान में उनकी सुपारी देने गए थे? इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान जाकर मणिशंकर ने उन्हें रास्ते से हटाने की बात कही थी. पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने किया बड़ा खुलासा वहीं, अब पीएम मोदी के कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर दीपक कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘’मैं उस बैठक में मौजूद था. बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी और किसी मुद्दे पर नहीं.’’ यह भी पढ़ें- मणिशंकर के घर बैठक में बड़ा खुलासा, पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा- ‘सिर्फ भारत-पाक रिश्तों पर हुई थी बातचीत' पाक अधिकारियों से बैठक के आरोपों पर बोले अहमद पटेल, ‘चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं मोदी’ नीच कांड पर मोदी का नया आरोप, क्या मणिशंकर मेरी सुपारी देने पाकिस्तान गए थे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget