एक्सप्लोरर

Greater Noida Authority: प्लॉट आवंटन की हेराफेरी में नपे नोएडा अथॉरिटी के मैनेजर, मंत्री नंद कुमार गुप्ता ने किया निलंबित

प्रबंधक गौरव बंसल पर आरोप है कि उन्होंने नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर पुराने भूखंडों का आवंटन निरस्त कर रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया.

Greater Noida Development Authority: औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में अनियमितता की जड़ें जमा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं है. औद्योगिक विकास विभाग (Industrial Development Department) में मनमानी करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने एक और कार्रवाई करते हुए नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक गौरव बंसल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. जिसके लिए जांच अधिकारी की नियुक्ति की गई है.

प्रबंधक गौरव बंसल पर आरोप है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर स्वयं अपने स्तर से पुराने भूखंडों का आवंटन निरस्त कर अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया. जांच में शिकायत सही मिलने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंधक गौरव बंसल के निलंबन के साथ ही कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है.

अनियमितता करने वाले अधिकारियों पर लगातार हो रही है कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जब से औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाली है, तब से उन्होंने उद्यमियों का शोषण करने वाले और मनमानी के साथ ही अनियमितता में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम चला रखी है.

इससे पहले भी नप चुके हैं कई अधिकारी
पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात दो अधिकारियों के खिलाफ निलंबन के साथ ही यूपीसीडा वाराणसी रीजन में भी तैनात एक अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है. मंत्री नंदी ने पिछले दिनों अनियमितता के आरोप में ग्रेटर नोएडा में तैनाती की अवधि में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात नवीन कुमार सिंह और उप महाप्रबंधक श्रीमती निमिषा जैन के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए थे जो चल रही है.

निलंबित किये गये अधिकारी पर हैं क्या आरोप?
नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक गौरव बंसल ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में मनमानी करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

और न ही उद्यमियों और निवेशकों के उत्पीड़न को बर्दाश्त किया जाएगा. अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है और वह शिकायत जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी.

UK PM Race: अब ब्रिटिश पीएम की रेस में बचे केवल दो नाम, पांचवें राउंड में भी टॉप पर रहे ऋषि सुनक

COVID 19: नौ राज्यों में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget