एक्सप्लोरर

कोविड-19: केन्द्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और इसके कच्चे माल से आयात शुल्क हटाया

अधिसूचना में यह कहा गया है कि रेमडेसिविल दवाई और इसके बनाने में इस्तेमाल होने वाले तत्वों और रेमडेसिविर इंजेक्शन का आयात शुल्क देश में मुक्त होगा.केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार की देर शाम जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी.

देश में बेकाबू कोरोना महामारी के बीच इसमें इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर की मांग काफी बढ़ गई है. लेकिन, देशभर के अस्पतालों में इसकी पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के चलते केन्द्र सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है. कोविड-19 पीड़ितों के इलाज में काम आने वाली दवाई रेमडेसिविर के आयात शुल्क को खत्म कर दिया है.

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार की देर शाम जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी. इस अधिसूचना में यह कहा गया है कि रेमडेसिविर दवाई और इसके बनाने में इस्तेमाल होने वाले तत्वों और रेमडेसिविर इंजेक्शन का आयात शुल्क देश में मुक्त होगा.

 

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावी होगा. केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद देश में रेमडेसिविर दवाई और इसके इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

गौरतलब है कि इस वक्त अस्पतालों में रेमडेसिविर दवा की भारी कमी है. महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर इसके कालाबाजारी की खबरें भी सामने आई थी. हालांकि, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि देश में रेडमेसिविर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है.  

मुंबई में छापे के बाद 2200 शीशियां जब्त

इधर, मुंबई में रेमडेसिविर दवाई की कमी की खबरों के बीच मुंबई पुलिस ने जमाखोरी की गुप्त सूचना पर दो जगहों पर छापेमारी कर रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां बरामद की है. पुलिस के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारी कार्यवाही में शामिल रहे. बताया जाता है कि निर्यातकों ने जिंदगी बचानेवाली दवा की जमाखोरी कर रखी थी.

एक अधिकारी ने कार्यवाही के बारे में जानकारी दी. गौरतलब है कि कोविड-19 बीमारी में गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक मानी जाने वाली रेमडेसिविर के निर्यात पर केंद्र ने पिछले हफ्ते रोक लगा दी थी. पुलिस और एफडीए के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को उपनगर अंधेरी और दक्षिण मुंबई के न्यू मरीन लाइन्स में दो स्थानों पर छापे मारे.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने बताया कि रेमडेसिविर की 2,000 शीशियां बरामद की गई हैं जो एक ही दवा कंपनी की हैं. उसे अंधेरी (पूर्व) के मरोल इलाके में एक निर्यातक के यहां से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बाकी की 200 शीशियां न्यू मरीन लाइन्स इलाके में निर्यातक के एक अन्य परिसर से बरामद की गईं. अधिकारी ने बताया कि जब्त शीशियों को अस्पतालों को उपलब्ध करवाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली: Remdesivir की कालाबाजारी का आरोप, दवा दुकानदार और कर्मचारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget